PM Modi To Visit Sandeshkhali: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में आने वाला संदेशखाली गांव इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) के स्थानीय नेता शाहजहां शेख पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है। इस आरोप के बाद से जहां शाहजहां फरार है तो वहीं इस मामले पर राजनीति तेज हो गई है। सोमवार को महिला आयोग की टीम ने संदेशखाली का दौरा कर ममता बनर्जी का इस्तीफा मांगा। अब कहा जा रहा है कि पीएम मोदी भी जल्द ही संदेशखाली का दौरा कर सकते हैं। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने ये दावा किया है।
संदेशखाली की महिलाओं से मुलाकात कर सकते हैं पीएम मोदी
विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर 24 परगना जिले का दौरा कर संदेशखाली की महिलाओं से मुलाकात कर सकते हैं। इंडिया टुडे टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी के दौरे की तैयारी की जा रही हैं। अधिकारी ने हालांकि पीएम मोदी के दौरे की तारीख नहीं बताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उनकी यात्रा की तारीखों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
मंगलवार को संदेशखाली का दौरा करेंगे सुवेंदु अधिकारी
आपको बता दें कि सुवेंदु अधिकारी को कलकत्ता उच्च न्यायालय से संदेशखाली जाने की अनुमति मिल गई है। वह मंगलवार को संदेशखाली का दौरा करेंगे। सुवेंदु के साथ चार से पांच विधायक रहेंगे। सुवेंदु को गांव में जाने से रोकने के बाद वे कोर्ट चले गए थे। संदेशखाली मामले को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। वहीं टीएमसी ने सभी आरोपों का खंडन किया है। उसका कहना है कि ये सब लोकसभा चुनाव से पहले अशांति फैलाने के लिए किया जा रहा है।
TMC नेता महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर रहे थे
भाजपा नेताओं का दावा है कि TMC नेता महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर रहे थे। उनके घरों को भी लूटा जा रहा था। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर इसकी साजिश रचने का आरोप लगाया है।
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब ईडी की टीम गांव में टीएमसी नेता शेख शाहजहां के घर पर छापेमारी करने गई थी। ईडी की टीम पर हमला किया गया। जब शाहजहां फरार हुआ तो गांव की कई महिलाएं सामने आईं और उन्होंने शाहजहां और उसके सहयोगियों के खिलाफ यौन शोषण और जमीन हड़पने के आरोप लगाए। महिलाओं की शिकायत के बाद दो टीएमसी नेताओं शिबाप्रसाद हाजरा और उत्तम सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल शेख शाहजहां 45 दिनों से फरार है।
ये भी पढ़ें: राम, वाम और श्याम मिले हुए हैं… किस ओर है ममता बनर्जी का इशारा?
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
40 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
11 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines