Narendra Modi In Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज दिल्लीवालों को नए साल पर कई तोहफे देने वाले हैं। विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह दिल्ली के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होगा। प्रधानमंत्री में यह भी कहा है कि वह कार्यक्रम को लेकर काफी उत्सुक हैं।
अशोक विहार में 1,675 फ्लैटों का उद्घाटन
सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री ने लिखा कि दिल्ली के विकास के लिए आज का दिन अहम है। अशोक विहार में एक कार्यक्रम में, कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जो दिल्ली के लोगों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देंगे। घर वह जगह है जहां सपने पनपते हैं और हम हर भारतीय के लिए आवास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज के कार्यक्रम के दौरान इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के तहत 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया जाएगा। यह कई लोगों के लिए बेहतर और स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करेगा। मैं कुछ लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां भी सौंपने के लिए उत्सुक हूं।
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और जनरल पूल आवासीय आवास का उद्घाटन
इसके साथ ही बताया गया कि प्रधानमंत्री जिन प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) और सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (जीपीआरए) टाइप- II क्वार्टर शामिल हैं। सरोजिनी नगर स्थित क्वार्टरों से हमारे मेहनती सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा, जिनका अथक समर्पण राष्ट्रीय प्रगति में एक महान योगदान है।
सावरकर कॉलेज की रखी जाएगी नींव
दिल्ली ने पूरे भारत से छात्रों को आकर्षित करते हुए शिक्षा के केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। आज के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 600 करोड़ रुपये से अधिक की तीन परिवर्तनकारी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसका उद्देश्य शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और छात्रों के लिए विश्व स्तरीय शिक्षण वातावरण प्रदान करना है। परियोजनाओं में पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में पूर्वी परिसर में एक अत्याधुनिक ब्लॉक और द्वारका में पश्चिमी परिसर में एक और ब्लॉक शामिल है। इसके अतिरिक्त, रोशनपुरा, नजफगढ़ में वीर सावरकर कॉलेज की नींव रखी जाएगी, जिसे अत्याधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
यह भी पढ़ें : ‘मुझे मत छुओ’ कहता रहा ड्राइवर और पीटती रही महिला यात्री; वीडियो हो गया वायरल
प्रधानमंत्री का कहना है कि ये प्रयास भविष्य की पीढ़ियों को विकास और सीखने को प्रेरित करने वाले वातावरण में ज्ञान और अवसरों के साथ सशक्त बनाकर उनका पोषण करने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। इन कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं।
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 hr agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
1 hr agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
2 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
3 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
6 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
6 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
6 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
6 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines