हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rs 75 Coin: नए संसद भवन के उद्घाटन पर पीएम मोदी जारी करेंगे 75 रुपये का सिक्का, जानें क्या है खासियत

विज्ञापन

Rs 75 Coin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर 75 रुपये का सिक्का जारी करेंगे। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 28 मई यानी रविवार को नए संसद भवन के इनोग्रेशन के मौके पर 75 रुपये का सिक्का जारी किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, 35 ग्राम का 75 रुपये का सिक्का चार धातुओं को मिलाकर तैयार किया जाएगा। मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, 75 रुपये का सिक्का गोलाकार होगा और इसका व्यास 44 मिलीमीटर होगा।

75 रुपये के सिक्के की ये रहेगी खासियतें

75 रुपये के सिक्के को लेकर वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है जिसमें कहा गया है कि इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। सिक्के को बनाने में 50 फीसदी चांदी और 40 फीसदी कॉपर का यूज किया गया है। इसके अलावा 5 फीसदी निकल और पांच फीसदी जिंक मिलाया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Today’s Latest News, 26 May 2023: कहां क्या हुआ? यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर

इसके अलावा कहा गया कि सिक्के के एक ओर अशोक स्तंभ का सिंह होगा जिसके नीचे 75 रुपये लिखा होगा। 75 रुपये के दाएं और बाएं हिन्दी और अंग्रेजी में भारत लिखा होगा। सिक्के के दूसरी ओर नए संसद भवन बना होगा। ऊपर हिन्दी में और नीचे अंग्रेजी में संसद संकुल लिखा होगा। संसद के ठीक नीचे 2023 लिखा होगा। बताया जा रहा है कि कोलकाता की टकसाल में ये सिक्का बनाया गया है।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola