Rashtriya Bal Puraskar: पीएम मोदी आज 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' विजेताओं के साथ करेंगे बातचीत
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Rashtriya Bal Puraskar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। वे शाम 4 बजे अपने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर युवा नायकों से रूबरू होंगे।
भारत सरकार छह कैटेगरी में नॉमिनेटेड बहादुर बच्चों को पुरस्कार प्रदान करती है। इनमें इनोवेशन, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला और संस्कृति और वीरता में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलता है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता (Rashtriya Bal Puraskar) को एक पदक, 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।
इस वर्ष बाल शक्ति पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों के तहत देश भर से 11 बच्चों को PMRBP-2023 के लिए चुना गया है। पुरस्कार पाने वालों में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छह लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: