हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM मोदी से अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने फोन पर की बात, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फोन कर भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा और नई तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई. पीएम मोदी ने जेडी वेंस और उषा वेंस को उनके बेटे के जन्म पर बधाई भी दी.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने फोन पर बातचीत की. इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच जारी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की. बातचीत के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संपर्कों में बनी निरंतर गति पर संतोष जताया. दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

UPI से पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, सरकार ने यूजर्स और मर्चेंट्स के लिए जारी की नई गाइडलाइन

पीएम मोदी ने इस बातचीत को लेकर एक्स पर टवीट किया, जिसमें पीएम मोदी ने लिखा कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया. दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को विभिन्न क्षेत्रों में और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई. उपराष्ट्रपति वेंस और सेकंड लेडी को उनके बेटे के जन्म पर हार्दिक बधाई दी और पूरे परिवार के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं.

विज्ञापन

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने कई प्रमुख और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया.
द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के साथ-साथ यह बातचीत पारिवारिक खुशियों की वजह से भी खास रही. प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और उनकी पत्नी ‘द्वितीय महिला’ उषा वैंस को उनके घर आए नन्हे मेहमान यानी बेटे के जन्म पर फोन कर बधाई दी. पीएम मोदी ने पूरे परिवार को अपनी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं और शुभकामनाएं दीं.

एलन मस्क का बड़ा फैसला, X ने बंद किया रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम, जानें पैसे कमाने का नया तरीका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola