PM Modi Telangana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस का निरीक्षण किया और स्कूली बच्चों से बातचीत की।
कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री सिकंदराबाद स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए आधारशिला रखी और सिकंदराबाद और महबूब नगर के बीच 13 नई एमएमटीएस सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि वंदे भारत के परिचालन से सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच यात्रा का समय लगभग साढ़े तीन घंटे कम हो जाएगा।
प्रधानमंत्री 720 करोड़ रुपए की लागत से सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और अन्य प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी 11,300 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
हैदराबाद में एम्स बीबीनगर का किया शिलान्यास
इसके बाद पीएम मोदी ने हैदराबाद में एम्स बीबीनगर का शिलान्यास किया। उन्होंने पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।
तेलंगाना में 90 दिनों में दूसरी वंदे भारत ट्रेन
हैदराबाद और तिरुपति को जोड़ने वाली सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस 90 दिनों से भी कम समय में तेलंगाना से शुरू की जाने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। ट्रेन के परिचालन से हैदराबाद-तिरुपति के बीच की यात्रा का समय करीब साढ़े तीन घंटे कम हो जाएगा।
दोपहर तीन बजे पीएम मोदी पहुंचेंगे चेन्नई
तेलंगाना के बाद पीएम मोदी दोपहर 3 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुचेंगे। जहां वे न्यू टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री रामकृष्ण मठ की 125 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेंगे।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
10 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines