PM Modi Speech: लोकसभा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया। पीएम के स्पीच शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि पीएम ने अपना भाषण जारी रखा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और परिवारवाद का आरोप लगाया।
नेहरू सरनेम क्यों नहीं रखते?
उन्होंने कहा कि एक परिवार के नाम पर ही 600 योजनाएं थीं, नेहरू का नाम न लेने पर आहत हो जाते हैं कुछ लोग। फिर भी मेरा यह सवाल है कि उनकी पीढ़ियों के लोग नेहरू सरनेम क्यों नहीं रखते, क्या शर्म है। देश के पहले पीएम रहे हैं। हम तो उनका नाम लेंगे ही, लेकिन उनकी ही पीढ़ियां नेहरू सरनेम क्यों नहीं रखती हैं।
अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग किया
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पर आरोप लगते हैं कि हम राज्यों को परेशान कर रहे हैं लेकिन मैं भी सीएम रहा हूं तो जानता हूं कि संघवाद का क्या महत्व है।जो विपक्ष में बैठे हैं उन्होंने राज्य के अधिकारों क हनन किया है। कुल 90 बार चुनी हुई सरकार को गिराया। अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग किया। इंदिरा गांधी ने 50 बार अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल किया।
देश बार-बार कांग्रेस को नकार रहा है: PM मोदी
पीएम कहा कि हम देश को विकास का एक ऐसा मॉडल दे रहे हैं जिसमें हित धारकों को उसके सभी अधिकार मिलें। देश बार-बार कांग्रेस को नकार रहा है लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस अपनी साजिशों से बाज नहीं आ रही है। जनता न केवल उनको देख रही है बल्कि सजा भी दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम एक ऐसी कार्य संस्कृति को लेकर आए हैं जो देश में मेरा-तेरा, अपना-पराया जैसे सभी भेदों को मिटाने वाली है। यह तुष्टिकरण की आशंकाओं को समाप्त कर देता है।
प्रधानमंत्री ने कहा- हमारी सरकार ने सैनिक स्कूलों में भी लड़कियों के प्रवेश को मंजूरी दी।
और पढ़िए – गहलोत सरकार के खिलाफ BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाला मार्च, पूनियां बोले- 2023 में बदलेगी सत्ता
सियाचिन में भी जब देश की बेटी तैनात होती है तो गर्व होता है: PM मोदी
पीएम ने कहा- आज सियाचिन में भी जब देश की बेटी तैनात होती है तो गर्व होता है। उन्होंने कहा कि स्कीमों का जिक्र करते हुए कहा कि आज बेटियों की जन्मदर में इजाफा हुआ है। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ स्कीम की वजह से ऐसा हुआ है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 110 ऐसे आकांक्षी जिले जहां बहुल संख्या आदिवासी की है उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। यहां के शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया। बजट में शेड्यूल ट्राइब कंपोनेंट फंड के तहत 2014 के पहले की तुलना में 5 गुना अधिक वृद्धि हुई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
44 mins ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
2 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
5 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
7 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines