'बातचीत से ही निकलेगा रास्ता…', PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, होर्मुज स्ट्रेट पर दिया जोर

पीएम मोदी ने बातचीत में विशेष रूप से ‘फ्रीडम ऑफ नेविगेशन’ यानी अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों से जहाजों के स्वतंत्र और सुरक्षित आवागमन का मुद्दा उठाया.

Iran PM Modi

पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव और ईरान और अमेरिका के बीच नाजुक समझौतों पर बढ़ते दबाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है. पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन के साथ फोन पर बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के ताजा घटनाक्रमों और भविष्य के रोडमैप को लेकर गंभीर चर्चा हुई.

विज्ञापन

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में व्यापारिक जहाजों द्वारा सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान छुपाने और समुद्री मार्गों पर हमलों की खबरें सामने आई हैं.

विज्ञापन

बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री मोदी को पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम और आगे की स्थिति से अवगत कराया. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल में बनी समझ को स्वागतयोग्य बताया और दोहराया कि भारत का हमेशा से यह स्पष्ट रुख रहा है कि सभी मुद्दों का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए, प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया. साथ ही उन्होंने समुद्री मार्गों पर नौवहन की स्वतंत्रता और वैश्विक व्यापार की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के महत्व को भी रेखांकित किया.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?

ईरानी राष्ट्रपति से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से बात की. बातचीत में हुई प्रगति का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति आएगी. भारत और पूरी दुनिया के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता के महत्व को दोहराया.’

दुनिया के लिए क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?

पीएम मोदी ने बातचीत में विशेष रूप से ‘फ्रीडम ऑफ नेविगेशन’ यानी अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों से जहाजों के स्वतंत्र और सुरक्षित आवागमन का मुद्दा उठाया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्गों में से एक है. भारत आने वाला अधिकांश कच्चा तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ