हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'सिग्नेचर तो तमिल में करो...', भाषा विवाद पर पीएम मोदी ने रामेश्वरम में डीएमके पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने आज रामेश्वरम में डीएमके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई तमिल भाषा में शुरू होनी चाहिए। ताकि गरीब का बच्चा भी डाॅक्टर बन सकें। पीएम ने सिग्नेचर को लेकर भी डीएमके नेताओं को नसीहत दी।

विज्ञापन
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामनवमी पर तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित रामनाथ स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी थाईलैंड और श्रीलंका के 3 दिन के दौरे के बाद सीधे रामेश्वरम पहुंचे थे। यहां उन्होंने पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि आज रामनवमी का पर्व है। अब से अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य की किरणों ने भव्य तिलक किया है। भगवान राम का जीवन, उनके राज्य से मिलने वाली सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार है।

पीएम ने कहा कि संयोग देखिए, आज रामनवमी है और यह रामेश्वरम की धरती है। जिस पम्बन ब्रिज का निर्माण 100 साल पहले हुए उसे एक गुजराती ने बनाया और आज इस नए ब्रिज का उद्घाटन भी गुजरात मे जन्मा व्यक्ति ही कर रहा हैं।

ये भी पढ़ेंः राम सेतु, सूर्य तिलक… पीएम मोदी के श्रीलंका से लौटते समय बना दिव्य संयोग, जानें पूरा मामला

बीजेपी के स्थापना दिवस पर कही बड़ी बात

आज भाजपा का स्थापना दिवस है।सफल, समृद्ध और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर हम चल रहे हैं। उसमें बीजेपी के हर एक कार्यकर्ता का परिश्रम है। भाजपा के उस विचार में भारतीय जनता पार्टी के लाखों पार्टी के कार्यकर्ताओ की कठोर मेहनत है । जिसने हमें देश की सेवा करने का अवसर दिया।आज देश के लोग भाजपा सरकारों के सुशासन को देख रहे हैं। राष्ट्रीय हित में लिए जा रहे हैं निर्णय को देखकर हर भारतीय का सीना चौड़ा हो रहा है।

मेडिकल कोर्स तमिल भाषा में शुरू हो

पीएम मोदी ने तमिल भाषा को लेकर भी बड़ा बयान दिया। पीएम ने कहा कि मैं तमिलनाडु सरकार से कहना चाहता हूं कि वे तमिल भाषा में मेडिकल कोर्स जारी करें, ताकि अंग्रेजी न जानने वाले गरीब परिवार के बेटे-बेटी भी डाॅक्टर बन सकें। पीएम ने कहा कि मैं तो कभी-कभी हैरान रह जाता हूं, जब तमिलनाडु के कुछ नेताओं की चिट्ठियां मुझ तक पहुंचती हैं। कभी कोई नेता तमिल भाषा में सिग्नेचर नहीं करता। तमिल का गौरव हो, कम से कम तमिल में तो सिग्नेचर करो।

ये भी पढ़ेंःजब समुद्र में समा गई थी पूरी ट्रेन, 200 लोगों की गई थी जान; अब नए ब्रिज पर दौड़ेगी ट्रेन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें