PM Modi Shared Old Photos: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनसेवा करते हुए 24 वर्ष पूरे हो गए हैं. आज वे 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. आज वहीं दिन है जब नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उन्होंने इस मौके पर एक्स पर कई पोस्ट शेयर किए हैं. अपने पोस्ट में उन्होंने पुरानी तस्वीरें भी शेयर की है. साथ ही वे अपनी मां को भी याद करते दिखाई दिए हैं.
पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 में अपनी इस यात्रा की शुरुआत की थी. उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उस वक्त उन्हें तत्कालीन गुजरात के राज्यपाल सुंदर सिंह भंडारी ने सीएम पद की शपथ दिलाई थी.
चुनौतीपूर्ण समय में मिला था CM का पद
पीएम मोदी ने लिखा-‘मेरी पार्टी ने मुझे बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी थी. उसी वर्ष राज्य एक भीषण भूकंप से जूझ रहा था. पिछले वर्षों में एक महाचक्रवात, लगातार सूखे और राजनीतिक अस्थिरता देखी गई थी. इन चुनौतियों ने जनता की सेवा करने और नए जोश और आशा के साथ गुजरात के पुनर्निर्माण के संकल्प को और मजबूत किया’.
मां को किया याद…
पीएम मोदी ने आज के दिन अपनी मां को भी याद किया है. उन्होंने बताया कि मुझे मां ने कहा था सबसे पहले तुम गरीबों के लिए काम करोगे. दूसरा कभी रिश्वत नहीं लोगे. इस पर मैंने उन्हें कहा था कि कतार में खड़े सभी लोगों की मैं सेवा करूंगा.
भारतीयों को कहा- थैंक्यू
पीएम मोदी ने अपने इतने लंबे जनसेवक वाले कार्यकाल के लिए भारतीयों को भी शुक्रिया कहा है. वे बोलें- ‘देशवासियों के निरंतर आशीर्वाद से, मैं सरकार के मुखिया के रूप में अपनी सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा हूं. भारत की जनता के प्रति मेरी कृतज्ञता. इन सभी वर्षों में, मेरा निरंतर प्रयास रहा है कि हम अपने लोगों के जीवन को बेहतर बनाएं और इस महान राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें जिसने हम सभी का पालन-पोषण किया है.’
विकसित भारत का सपना साकार करेंगे
पीएम मोदी ने पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए विकसित भारत की भी कामना की है. उन्होंने बोला कि भारत के सपने साकार होंगे और आधुनिक भारत के लिए मेहनत भी करेंगे. 26 मई, 2014 को नरेंद्र मोदी पहली बार भारत के प्रधानमंत्री बने.
ये भी पढ़ें-बिहार में चुनाव लड़ेंगी भजन गायिका मैथिली ठाकुर! नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें वायरल
संबंधित खबरें
NEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
1 hr agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 hr agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
1 hr agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
10 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
10 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
12 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
14 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
14 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
16 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines