बिहार में चुनाव लड़ेंगी भजन गायिका मैथिली ठाकुर! नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें वायरल

Bihar Chunav 2025: बिहार की मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर की बीजेपी के मंत्रियों संग मुलाकात हुई है. ऐसे में अब उनके भी चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके भजन को सुनना काफी पसंद करते हैं. अगर वह चुनाव लड़ेंगी तो कौन सी सीट से, यह सबसे बड़ा सवाल है.

source-bihar chunav 2025

Bihar Chunav 2025: बिहार की मशहूर भजन और लोक गायिका मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है. हाल ही में उनकी मुलाकात बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से हुई है. बता दें कि मैथिली इस साल 25 वर्ष की हो गई है. ऐसे में बीजेपी उन्हें टिकट देने के बारे में सोच सकती है. यदि वे विधानसभा चुनाव लड़ती है तो मधुबनी जिले के बेनपट्टी या अलीनगर सीट से उन्हें टिकट दिया जा सकता है.

विज्ञापन

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

मैथिली ठाकुर बिहार के मधुबनी जिले में बेनपट्टी की रहने वाली हैं. उन्होंने साल 2011 में जी टीवी के मशहूर सिंगिंग शो सारेगामापा में हिस्सा लिया था. हालांकि, वे उस शो मे विजेता नहीं बनी थी लेकिन उनकी मधुर आवाज ने गीत-संगीत दुनिया में अपना सिक्का जमा लिया. उसके बाद मैथिली को काफी फिल्मों, भजन तथा लाइव कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का मौका मिला था.

विज्ञापन

एक्स पर शेयर किया पोस्ट

बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से फोक सिंगर की मुलाकात हुई है. इस जानकारी को साझा करते हुए विनोद तावड़े ने एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- ‘वर्ष 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर जी बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं’. पोस्ट में उन्होंने बिहार की बेटी को शुभकामनाएं भी दी है. इसके बाद से मैथिली के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है. माना जा रहा है कि मैथिली बेनपट्टी या अलीनगर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ