'थैंक्यू फ्रेंड्स…', PM मोदी ने फिर देर रात शेयर किया इंस्टाग्राम वीडियो, कहा- ये प्यार बना रहेगा
पीएम मोदी ने गुरुवार रात एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ सरकार के कदमों की जानकारी दी थी.
Edited By Arif Khan

Edited By Arif Khan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के प्रदर्शन के बीच अपने वीडियो पर युवाओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने गुरुवार रात एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ सरकार के कदमों की जानकारी दी थी.
शुक्रवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियो में उन्होंने कहा, ‘थैंयू फ्रेंड्स… कल रात आपसे मिलने का मौका मिला.कल रात मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उस पर आपने जिस प्रकार से प्रतिक्रिया दीं… सकारात्मक सुझाव दिए. सभी का धन्यवाद. ये प्यार बना रहेगा. हमारा नाता और ज्यादा सक्रियता से जुड़ता रहेगा.’
गुरुवार रात जारी किए गए वीडियो में पीएम मोदी ने कहा था, ‘दोस्तों, मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. लाखों छात्रों और उनके परिजनों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है. इसलिए पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक कदम उठाए गए. गुनाहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में पड़े हैं. हमारा सबसे अहम जिम्मा था कि छात्रों का एक साल खराब ना हो. तुरंत एग्जाम करवाना बहुत जरूरी था. सरकार ने भी पूरी शक्ति का इस्तेमाल करके कम से कम समय में इसका प्रबंधन किया. अभी पांच छह दिन पहले नतीजे भी जारी कर दिए गए.’
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
साथ ही उन्होंने कहा था, ‘देशभर में पास हुए छात्रों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं, लेकिन हम वहां पर संतोष करने वाले लोगों में से नहीं हैं. इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए. आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया. फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के इस मसौदे पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी. कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसको अंतिम रूप दिया जाए और सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, तब जल्द से जल्द उस बिल को पारित कराने का प्रयास किया जाएगा.’
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.