Jammu-Kashmir Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर हर हिंदुस्तानी का गौरव है। हमें मिलकर जम्मू-कश्मीर को नई ऊंचाई पर ले जाना है। हमारे सामने 2047 के विकसित भारत का विराट लक्ष्य भी है, जिसे पूरा करने के लिए हमें मजबूत संकल्पों के साथ राष्ट्र निर्माण में जुट जाना होगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर में रोजगार मेला के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ये बातें कही। पीएम मोदी ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर के होनहार नौजवानों के लिए, हमारे बेटे-बेटियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आज जम्मू-कश्मीर में 20 अलग-अलग जगहों पर 3 हजार युवाओं को सरकार में काम करने के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – ‘BJP चाहेगी तो हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव लडूंगी’, कंगना रनौत का बड़ा बयान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का ये दशक जम्मू-कश्मीर के इतिहास का सबसे अहम दशक है। अब समय पुरानी चुनौतियों को पीछे छोड़कर नई संभावनाओं का पूरा लाभ उठाने का है। मुझे खुशी है जम्मू-कश्मीर के नौजवान अपने प्रदेश के विकास के लिए, जम्मू-कश्मीर के लोगों के विकास के लिए बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं।
विकास के लिए नई सोच के साथ काम करना जरूरी: पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि विकास की तेज गति के लिए हमें नई अप्रोच के साथ, नई सोच के साथ काम करना ही होता है। जम्मू-कश्मीर अब नई व्यवस्थाओं में पारदर्शी और संवेदनशील व्यवस्थाओं में निरंतर विकास को आगे बढ़ा रहा है। पिछले 8 वर्षों में रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। 22 अक्टूबर से देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित हो रहे रोजगार मेले इसी की एक कड़ी है। इस अभियान के तहत पहले चरण में, अगले कुछ महीनों में 10 लाख से ज्यादा नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जिस तरह इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है, कनेक्टिविटी बढ़ रही है, उसने टूरिज्म सेक्टर को भी मजबूत किया है। हमने देखा है कि इस बार जम्मू-कश्मीर आने वाले टूरिस्ट की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हमेशा ट्रांसपैरेंसी पर बल दिया है, ट्रांसपैरेंसी को सराहा है। आज जो नौजवान सरकारी सेवाओं में आ रहे हैं, उन्हें ट्रांसपैरेंसी को अपनी प्राथमिकता बनाना है।
पीएम बोले- जम्मू-कश्मीर के लोगों को भ्रष्टाचार से नफरत है
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं पहले जब भी जम्मू-कश्मीर के लोगों से मिलता था, उनका एक दर्द हमेशा महसूस करता था। जम्मू-कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार से नफरत करते हैं। मैं, मनोज सिन्हा और उनकी टीम की इस बात के लिए भी प्रशंसा करूंगा कि वो भ्रष्टाचार रूपी बीमारी को समाप्त करने के लिए भी जी-जान से जुटे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
24 mins agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
2 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
5 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
5 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
8 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
8 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
8 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines