Nikhil Kamath Podcast with PM Modi: जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें कामयाब होने के लिए अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आना होगा। दरअसल, निखिल के संग पीएम का ये डेब्यू पॉडकास्ट है। पॉडकास्ट में जब निखिल ने सवाल किया, क्या आपको ऐसा लगता है कि सुविधाएं आपके अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करने में बाधा उत्पन्न करती हैं? इस पर पीएम ने जवाब देते हुए कहा कि लोग जीवन में इसलिए हार जाते हैं क्योंकि वे अपने कम्फर्ट जोन में रहते हैं।
पीएम ने आगे कहा कि लोग अपने कम्फर्ट जोन के आदी हो जाते हैं, अगर कोई कारोबारी रिस्क नहीं लेगा और अपने कम्फर्ट जोन में ही रहेगा तो भविष्य में उसका धंधा चौपट हो जाएगा और वह खत्म हो जाएगा। व्यक्ति को जीवन के किसी भी क्षेत्र में प्रगति करने के लिए अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आना ही चाहिए, रिस्क लेने की जो उसकी मनोभूमिका है वो हमेशा ड्राइविंग फोर्स बनती है।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें पूरा पॉडकास्ट
‘मेरी रिस्क लेने की क्षमता बेहिसाब, मैंने अपनी परवाह नहीं की’
पॉडकास्ट में पीएम से पूछा गया कि क्या समय के साथ उनकी रिस्क लेने की क्षमता बढ़ी है? इस पर पीएम ने जवाब दिया कि मेरी रिस्क लेने की क्षमता का अभी पूरा इस्तेमाल नहीं हुआ है। मेरी रिस्क लेने की क्षमता कई गुना है, इसकी वजह है कि मुझे अपनी परवाह ही नहीं है, मैंने अपने विषय में कभी सोचा ही नहीं है और मेरी रिस्क लेने की क्षमता बेहिसाब है।
मुझे तू कहने वाला कोई नहीं
पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं गुजरात का पहली बार सीएम बना तो मैंने अपने स्कूल के दोस्तों को बुलाया था। बुलाने पर करीब 35 लोग आए भी, लेकिन उनमें मुझे दोस्त नहीं दिखा। क्योंकि मैं उनमें अपना दोस्त खोज रहा था, लेकिन वो मुझे मुख्यमंत्री के तौर पर ही देख रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि ये खाई मेरे राजनीतिक सफर में आगे भी नहीं पटी और अब मुझे कोई भी तू कहने वाला नहीं है।
मैं भी इंसान हूं भगवान नहीं जो गलतियां कर सकता है
पीएम ने पॉडकास्ट में कहा कि उनके जीवन का मंत्र है, कभी भी बुरे इरादे से कुछ भी गलत नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना, तो मैंने एक भाषण दिया, जिसमें मैंने कहा कि मैं कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटूंगा, लेकिन मैं भी इंसान हूं भगवान नहीं जो गलतियां कर सकता है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जिंदगी अनुभवों से संवरती है। करीब 2 घंटे से ज्यादा के पॉडकास्ट में पीएम ने कई मुद्दों पर बेबाकी से बात की।
ये भी पढ़ें: Zerodha के को-फाउंडर Nikhil Kamath कौन? जिनके साथ PM मोदी का पॉडकास्ट डेब्यू
संबंधित खबरें
बेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
13 mins agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
54 mins ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
1 hr agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 hr agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
2 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines