प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लिया, जिसका आयोजन एकता नगर के परेड ग्राउंड में किया गया. इस दौरान पीएम मोदी ने एकता की शपथ दिलाई. इस साल परेड को पहले के मुकाबले ज्यादा भव्य और आकर्षक बनाया गया है, जिसमें कुल 15 झांकियां शामिल हैं. ये पहली बार है कि शाम को इस परेड का आयोजन किया गया है.
परेड में क्या खास?
परेड के दौरान करीब 5 हजार कलाकारों ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश की, जिसके जरिए एकता और विविधता का संदेश दिया गया. इससे पहले पीएम मोदी ने एकता नगर में मौजूद वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी तारीफ की. इन समारोहों का एक मुख्य आकर्षण ‘नक्सल मुक्त भारत’ पर आधारित एक खास नाट्य प्रस्तुति है, जिसे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) ने आयोजित किया है. इसमें वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित 126 जिलों के लगभग 2,000 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं. अपनी प्रस्तुतियों के जरिए ये कलाकार इन क्षेत्रों के समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों और शांति, सुरक्षा-विकास की दिशा में उनके सफर को पेश कर रहे हैं.
क्या बोले पीएम मोदी?
‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह के दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ”आज का कार्यक्रम कुछ अलग है. अब तक हम ‘एकता दिवस’ पर ये कार्यक्रम सुबह के समय आयोजित करते आए हैं. हम सभी शाम को एकत्रित हुए हैं. सुबह, लाखों नागरिकों ने एकता का संकल्प लेते हुए ‘रन फॉर यूनिटी’ में हिस्सा लिया.”
खबर अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
55 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
3 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
3 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
3 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
4 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
4 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
6 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
8 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines