Constitution Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 1949 में संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 2015 से इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ई-कोर्ट परियोजना के तहत विभिन्न नई पहलों का शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना अदालतों की आईसीटी सक्षमता के माध्यम से वादियों, वकीलों और न्यायपालिका को सेवाएं प्रदान करने का एक प्रयास है।
प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शुरू की जा रही पहलों में वर्चुअल जस्टिस क्लॉक, JustIS मोबाइल ऐप 2.0, डिजिटल कोर्ट और S3WaaS वेबसाइट शामिल हैं।
कामकाज को जबावदेह और पारदर्शी बनाने का प्रयास
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वर्चुअल जस्टिस क्लॉक, न्यायालय स्तर पर एक दिन, सप्ताह, महीने के आधार पर स्थापित मामलों, निपटाए गए मामलों और लंबित मामलों का विवरण देते हुए न्यायालय स्तर पर न्याय वितरण प्रणाली के महत्वपूर्ण आंकड़ों को प्रदर्शित करने की एक पहल है। अदालत द्वारा निपटाए गए मामलों की स्थिति जनता के साथ साझा करके अदालतों के कामकाज को जवाबदेह और पारदर्शी बनाने का ये प्रयास है। जनता जिला न्यायालय की वेबसाइट पर किसी भी अदालत प्रतिष्ठान की वर्चुअल जस्टिस क्लॉक तक पहुंच सकती है।
क्या है JustIS मोबाइल ऐप 2.0
JustIS मोबाइल ऐप 2.0 न्यायिक अधिकारियों के लिए प्रभावी अदालत और मामले के प्रबंधन के लिए उपलब्ध एक उपकरण है, जो न केवल उनकी अदालत बल्कि उनके तहत काम करने वाले व्यक्तिगत न्यायाधीशों के पेंडेंसी और निपटान की निगरानी करता है। यह ऐप उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के लिए भी उपलब्ध कराया गया है जो अब अपने अधिकार क्षेत्र के तहत सभी राज्यों और जिलों के पेंडेंसी और निपटान की निगरानी कर सकते हैं।
डिजिटल कोर्ट, कागज रहित अदालतों में डिजीटल रूप में न्यायाधीश को अदालत के रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की एक पहल है। वहीं, S3WaaS वेबसाइट जिला न्यायपालिका से संबंधित निर्दिष्ट जानकारी और सेवाओं को प्रकाशित करने के लिए वेबसाइटों को बनाने, कॉन्फ़िगर करने, तैनात करने और प्रबंधित करने के लिए एक ढांचा है। S3WaaS एक क्लाउड सेवा है जिसे सरकारी संस्थाओं के लिए सुरक्षित, स्केलेबल और सुगम्य (एक्सेसिबल) वेबसाइट बनाने के लिए विकसित किया गया है। यह बहुभाषी, नागरिक-हितैषी और दिव्यांगों के अनुकूल है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
7 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
10 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
12 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
12 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines