PM Modi on Parliament Winter Session 2024: महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी नतीजों की चर्चा अभी थमी नहीं थी कि, संसद के शीतकालीन सत्र का आगाज हो चुका है। देश की राजधानी दिल्ली में सांसदों का जमावड़ा लगा है। जहां एक तरफ विपक्ष वक्फ बिल और अडानी के मुद्दे पर सत्तापक्ष को घेरने की तैयारी कर रहा है, तो सत्तारूढ़ दल भी विपक्ष के खिलाफ हुंकार भरने वाला है। विंटर सेशन के पहले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तगड़ा हमला बोला है।
क्या बोले पीएम मोदी?
संसद सत्र के आगाज से पहले पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें जनता ने कई बार अस्वीकार किया हो, उन्हें संसद में बहस करने का कोई हक नहीं है। मीडिया से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि संसद में अच्छी बहस होनी चाहिए लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदों के लिए संसद की कार्यवाही को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, संसद के काम में दखलअंदाजी करने से भी नहीं चूकते हैं।
यह भी पढ़ें- स्कूल-इंटरनेट बंद, बाहरी एंट्री पर लगा बैन, 4 की मौत; हिंसा के बीच कितने सुधरे संभल के हालात?
समय आने पर सजा देती है जनता- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने विपक्ष पर दो टूक हमला करते हुए कहा कि जिन्हें जनता ने 80-90 बार रिजेक्ट कर दिया है, जनता ने जिन्हें नकार दिया है, वो संसद में चर्चा नहीं होने देते हैं। वो मुट्ठीभर लोग हुड़दंगबाजी से संसद के काम को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। देश की जनता उनके इस व्यवहार को देखती है और समय आने पर सजा भी देती है। खासकर नए सासंदों के अधिकारों को कुछ लोग दबा देते हैं। उन्हें सदन में बोलने का अवसर तक नहीं मिलता है।
संसद का सत्र
बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र आज यानी 25 नवंबर से शुरू हुआ है, जो 20 दिसंबर तक चलेगा। 25 दिन के इस सत्र में तगड़ा हंगामा देखने को मिल सकता है। खबरों की मानें तो विपक्ष अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों को लेकर सत्तापक्ष को घेरने वाला है। वहीं मोदी सरकार इसी सत्र में वक्फ बिल को भी संसद के पटल पर रख सकती है।
यह भी पढ़ें- DUSU Election Result: शुरुआती रुझानों में ABVP को झटका! NSUI आगे; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
23 mins agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
1 hr ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
2 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
3 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
4 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
5 hrs agoLIVE: जंतर-मंतर की तरफ मार्च कर रहे लेफ्ट संगठन के छात्रों को पुलिस ने रोका
7 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
9 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines