स्कूल-इंटरनेट बंद, बाहरी एंट्री पर लगा बैन, 4 की मौत; हिंसा के बीच कितने सुधरे संभल के हालात?

Sambhal Masjid Survey Violence Latest Update: यूपी के संभल में हिंसा पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। 1 दिसंबर तक संभल में बाहरी लोगों का जाना मना है। आइए देखते हैं आज संभल के हालात कैसे हैं?

Sambhal Issue Fake Video

Sambhal Masjid Survey Violence Latest Update: उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दूसरे दिन हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव किया। इस घटना में 4 लोगों की मौत की खबर भी सामने आ रही है। मृतकों की पहचान नईम, बिलाल अंसारी, नौमान और मोहम्मद कैफ के तौर पर हुई है। संभल में बिगड़ते हालात देख प्रशासन ने इलाके में कई प्रतिबंध लग दिए हैं।

विज्ञापन

10-15 KM दूर से आए प्रदर्शनकारी

संभल में हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने 6 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खबरों की मानें तो रविवार की सुबह सर्वे शुरू होने तक इलाके में शांति बहाल थी। मगर सर्वे खत्म होते-होते अस्थिरता फैल गई। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और उन्होंने पुलिस प्रशासन पर हल्ला बोल दिया। मौके से चाकू जैसे हथियार बरामद हुए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 10-15 किलोमीटर दूर के इलाकों से लोगों को बुलाया गया था।

विज्ञापन

एक्शन मोड में आई पुलिस

संभल हिंसा पर एक्शन लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। आगामी 1 दिसंबर तक कोई भी बाहरी व्यक्ति संभल में नहीं घुस सकता है। वहीं 12वीं तक के सभी स्कूलों को सोमवार तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने छत से पत्थर बरसाने वाली 2 महिलाओं समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सीएम योगी ने दिए आदेश

मुरादाबाद मंडल के आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह का कहना है कि हिंसा में शामिल 4 लोगों की मौत हो गई। सभी की उम्र 20-25 साल के बीच है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पत्थरबाजों और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पुलिस गिरफ्तार किए गए लोगों की कॉल डिटेल्स तलाश रही है।

विज्ञापन

20 पुलिसकर्मी घायल

रविवार की सुबह संभल की गलियों में खतरनाक हिंसा देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर बड़ी संख्या में ईंट, पत्थर और चप्पलों की बौछार कर दी। इस घटना में डिप्टी कलेक्टर समेत 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए। डिप्टी कलेक्टर के पैर में फ्रैक्चर आ गया है। सवाल यह है कि प्रदर्शनकारियों के पास इतनी बड़ी तादाद में पत्थर और हथियार कहां से आए? कई लोगों के घरों में पुलिस को हथियार भी मिले हैं।

विज्ञापन

प्रियंका ने यूपी सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी संभल के लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि यपी में अचानक उठे विवाद को लेकर यूपी सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस तरह हड़बड़ी में कार्रवाई की गई, उससे पता चलता है कि सरकार ने खुद माहौल खराब किया।

विज्ञापन

चंद्रशेखर का बड़ा ऐलान

जहां एक तरफ पुलिस ने संभल में बाहरी लोगों की एंट्री पर बैन लगा दिया है। तो वहीं भीम आर्मी के चीफ और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आज यानी सोमवार को संभल जाने का ऐलान कर दिया है। चंद्रशेखर आजाद ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए लिखा कि सरकारी गोलियां बहुजनों पर सीधे चलती हैं। मैं जल्द ही पुलिसकर्मियों से मिलकर इस हिंसा की सच्चाई सामने लाने का प्रयास करूंगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ