falseकल पूर्वोत्तर मिशन पर रहेंगे PM मोदी, 5450 करोड़ से असम के विकास को लगेंगे पंख
Author: Kumar Gaurav
2026-02-13 13:12:22
पीएम नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को असम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और उच्च शिक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे डिब्रूगढ़ के मोरन बाइपास स्थित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर पहुंचेंगे। पूर्वोत्तर भारत की यह अपनी तरह की पहली सुविधा है, जिसे भारतीय वायुसेना के सहयोग से विकसित किया गया है। यह प्राकृतिक आपदाओं और रणनीतिक जरूरतों के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अहम भूमिका निभाएगी।
इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1 बजे कुमार भास्कर वर्मा सेतु का निरीक्षण करेंगे। ब्रह्मपुत्र नदी पर बने इस छह लेन पुल का निर्माण लगभग 3,030 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। पुल के निर्माण से गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी के बीच यात्रा समय घटकर करीब सात मिनट रह जाएगा।
यह भी पढ़ें: अब अफसरों का भी बनेगा स्कोर कार्ड, समय पर नहीं किए काम तो होगी ये कार्रवाई
दोपहर 1:30 बजे प्रधानमंत्री गुवाहाटी के लचित घाट पर 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।
प्रधानमंत्री कामरूप जिले के अमिंगांव में पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय डेटा सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे। यह आधुनिक डेटा सेंटर सरकारी सेवाओं की डिजिटल डिलीवरी को मजबूत करेगा और आपदा की स्थिति में बैकअप सुविधा के रूप में भी कार्य करेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आईआईएम गुवाहाटी का उद्घाटन करेंगे, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र में उच्च एवं प्रबंधन शिक्षा को नई गति मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: मलेशिया में गूंजा ‘भारत माता की जय’, PM मोदी ने वहां रहने वाले भारतीयों को दिया खास तोहफा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines