अब अफसरों का भी बनेगा स्कोर कार्ड, समय पर नहीं किए काम तो होगी ये कार्रवाई

भारत सरकार ने हाल ही में सिविल सेवकों की जवाबदेही तय करने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है. सरकार ने यूनियन सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों के लिए एक विस्तृत स्कोरकार्ड सिस्टम लागू किया गया है. इस नई व्यवस्था के तहत अब अधिकारियों का मूल्यांकन केवल आकलन से नहीं बल्कि तय किए गए मानकों के आधार पर किया जाएगा.

pm modi news

भारत सरकार ने हाल ही में सिविल सेवकों की जवाबदेही तय करने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है. सरकार ने यूनियन सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों के लिए एक विस्तृत स्कोरकार्ड सिस्टम लागू किया गया है. इस नई व्यवस्था के तहत अब अधिकारियों का मूल्यांकन केवल आकलन से नहीं बल्कि तय किए गए मानकों के आधार पर किया जाएगा. इसके साथ ही मानकों आधार पर अंक भी दिए जाएंगे जिसके आधार पर आकलन किया जाएगा. कैबिनेट सचिवायल द्वारा शुरू की गई इस प्रणाली में मेरिट और लापरवाही दोनों को मापदंडों पर परखा जाएगा.

विज्ञापन

इस मामले से जुड़ी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें ये बताया गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों को 100 अंकों के पैमाने पर परखा जाएगा. इसमें भी कई पैरामीटर्स शामिल किए गए हैं. खास बात यह है कि इस रिपोर्ट कार्ड में नेगेटिव मार्किंग और डिस्क्रेशनरी मार्क्स को भी शामिल किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी कई मौकों पर सरकारी कामकाज में देरी खत्म करने पर जोर दे चुके हैं, इसी को देखते हुए ये व्यवस्था लाई गई है.

विज्ञापन

मामले को लेकर सरकार का भी बयान आया है. सरकार का कहना है कि उचित मूल्यांकन से नागरिकों, बिजनेस और स्टार्टअप्स को इजाजत, ग्रांट और लाइसेंस जैसी प्रकियाओं में तेजी मिलेगी. कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन ने सितंबर, अक्तूबर और नवंबर 2025 के लिए तैयार पहला प्रशासनिक रिपोर्ट कार्ड जनवरी 2026 में सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों को भेज दिया गया है.

किन मापदंड़ों पर होगा मूल्यांकन?

मूल्यांकन के मानकों में फाइल निपटान को सबसे ज्यादा 20 अंक दिए गए हैं. इसके बाद आउटपुट और गतिविधियों को 15 अंक और योजनाओं और कैपिटल प्रोजेक्ट्स पर खर्च को भी 15 अंक का वेटेज दिया गया है. अन्य मानकों में जन शिकायत निवारण, कैबिनेट नोट की तैयारी, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप द्वारा मॉनिटर किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स की समय पर पूर्ति और पे एंड अकाउंट्स ऑफिस तथा चीफ कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स द्वारा बिलों की समय पर मंजूरी शामिल है.

विज्ञापन

नेगेटिव मार्किंग भी शामिल

इस स्कोरकार्ड में नेगेटिव मार्किंग भी शामिल की गई है. इसमें 12 अंक नेगेटिव मार्किंग के लिए रखे गए हैं. ये अंक विदेशी दौरों या आयोजनों पर अत्यधिक खर्च, सचिव स्तर पर फाइलों के लंबे समय तक लंबित रहने और माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज को भुगतान में देरी जैसी स्थितियों में दिए जा सकते हैं. इसमें 5 अंक डिस्क्रेशनरी के लिए भी रखे गए हैं, जिन्हें कैबिनेट सचिव किसी सेक्रेटरी या डिपार्टमेंट के असाधारण काम या फिर किसी तरह के विशेष योगदान के लिए दे सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ