बिहार में पीएम मोदी की मां का अपमान करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। राजनेताओं के विरोध के बाद अब अल्पसंख्यक मोर्चा भी मैदान में कूद गया है। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने पीएम मोदी की मां के अपमान करने के खिलाफ फतवा जारी करने की मांग की है। जमाल ने दारुल उलूम देवबंद के प्रिंसिपल मौलाना अब्दुल्ला मुजाहिद को पत्र लिखकर इसकी मांग की है। इसके अलावा बीजेपी देशभर पीएम मोदी की मां के अपमान के खिलाफ तरह तरह के प्रदर्शन कर रही है।
जम्मू-कश्मीर में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
बिहार के दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं नारे लगाए कि मां का अपमान कांग्रेस की पहचान। इसके अलावा कर्नाटक में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें: Video: पीएम मोदी और उनकी मां के अपमान पर भड़के ओवैसी, विपक्ष को दे दी नसीहत
असम में बैरिकैडिंग से कूदे कार्यकर्ता
असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने नोकझोंक करते हुए बैरिकैडिंग तक पार की।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर पटना में बवाल, जमकर चली लाठियां, भिड़े कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता
ओवैसी ने भी किया था विरोध
पीएम मोदी की मां के अपमान का विरोध एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी किया है। उन्होंने कहा कि विरोध करें। जितना चाहें निंदा करें। अगर सीमा पार करते हैं तो यह गलत है। चाहे वह किसी के बारे में ही क्यों न हो। कहा कि पीएम की आलोचना करें लेकिन सीमा पार करना सही नहीं है।
100 साल की उम्र में मां का हुआ देहांत
पीएम मोदी की मां हीराबेन का देहांत 100 साल की उम्र में साल 2022 में हुआ था। उनक जन्म मेहसाणा जिले में वडनगर के पास हुआ था। पीएम अक्सर अपनी मां से मिलने गुजरात जाया करते थे। दोनों के कई लम्हें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते थे। मां के निधन पर पीएम काफी भावुक हुए थे। उनके अंतिम संस्कार में पीएम मोदी कई किमी नंगे पैर चले थे।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
36 mins ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
1 hr agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
2 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव के लिए पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA उम्मीदवारों से मीटिंग
6 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
6 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
14 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
15 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
17 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines