
Video: पीएम मोदी और उनकी मां के अपमान पर भड़के ओवैसी, विपक्ष को दे दी नसीहत
बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और राजद की वोट अधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे विवाद खड़ा हो गया। वीडियो वायरल होते ही बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी, वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अपशब्द कहने वाला शख्स बीजेपी का एजेंट है। इस पूरे मामले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्ष को नसीहत दी कि विरोध मर्यादा में रहकर करें।
Written By News24 हिंदी