G7 Summit 2025: कनाडा में हुई G7 समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की मुलाकात सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया और हाथ मिलाकर बात शुरू की। इस दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी से कहा कि ‘आप बेस्ट हैं, मैं आप जैसा बनने की कोशिश कर रही हूं!’ दोनों की इस मुलाकात की क्लिप सोशल मीडिया पर अभी खूब ट्रेंड कर रही हैं। इस पर लोग अलग-अलग कमेंट भी कर रहे हैं। यह पल सोशल मीडिया पर छा गया और लोगों ने इसे खूब पसंद किया।
भारत-इटली की दोस्ती होगी मजबूत
इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत और इटली की दोस्ती और मजबूत होगी, जिससे दोनों देशों के लोगों को बहुत फायदा होगा।’ मेलोनी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘इटली और भारत को गहरी दोस्ती जोड़ती है।’ पीएम मोदी ने इस पोस्ट को री-शेयर किया और मेलोनी की बात से सहमति जताते हुए लिखा कि ‘बिल्कुल सहमत हूं, पीएम मेलोनी। हमारी दोस्ती और गहरी होगी।’
पहले भी वायरल हो चुका है #Melodi
यह कोई पहली बार नहीं है जब मोदी और मेलोनी की दोस्ती सुर्खियों में आई हो। इससे पहले दुबई में हुए COP28 समिट में दोनों ने एक सेल्फी ली थी, जिसे मेलोनी ने ‘Good friends at COP28, #Melodi’ कैप्शन के साथ शेयर किया था। सोशल मीडिया पर इस फोटो को #Melodi हैशटैग के साथ खूब शेयर किया गया। कई लोगों ने कमेंट्स किए और मीम्स भी बनाए।
कनाडा में G7 समिट में पीएम मोदी का जलवा
पीएम मोदी G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा के कनानास्किस पहुंचे। यह उनकी छठी बार G7 समिट में हिस्सेदारी थी और यह 10 साल बाद कनाडा की उनकी पहली यात्रा थी। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी साइप्रस से कनाडा पहुंचे थे और उनकी यह यात्रा भारत-कनाडा रिश्तों को और मजबूत करने का एक अहम मौका थी।
G7 समिट में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली, कनाडा और यूरोपियन यूनियन (EU) के नेता शामिल होते हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की और भारत की ओर से ग्लोबल साउथ की बात रखी।
लोगों ने दिया यह नाम
मेलोनी का पीएम मोदी को ‘बेस्ट’और उनकी तरह बनने की बात कहना न सिर्फ एक राजनयिक मुलाकात थी, बल्कि यह दोनों देशों के बीच गहरे रिश्तों का प्रतीक भी था। यह छोटा-सा पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे ‘Melodi मोमेंट’ का नाम दिया।
ये भी पढ़ें- प्लेन क्रैश में जीवित बचे विश्वास हुए डिस्चार्ज, ठुकरा दी एअर इंडिया की ये पेशकश
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
11 mins agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
49 mins agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
2 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
2 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
5 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
5 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines