पीएम मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षा सचिव, दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग पर चर्चा

PM Modi Meets US Secretary of State Antony Blinken and Defense Secretary Lloyd Austin: दोनों सचिवों ने प्रधानमंत्री को 2+2 मीटिंग की चर्चा के बारे में जानकारी दी।

US Secretary of State Antony Blinken and Defense Secretary Lloyd Austin meet PM Modi

US Secretary of State Antony Blinken and Defense Secretary Lloyd Austin meet PM Modi

PM Modi Meets US Secretary of State Antony Blinken and Defense Secretary Lloyd Austin: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों सचिवों ने प्रधानमंत्री को “2+2” प्रारूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ अपनी चर्चा के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने जून 2023 में प्रधानमंत्री की अमेरिका की राजकीय यात्रा और जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर दोनों नेताओं के बीच बैठक के बाद रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और स्वास्थ्य सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति पर भी बात की।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने सभी क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी लोकतंत्र, बहुलवाद और कानून के शासन के सम्मान पर आधारित है।

विज्ञापन

उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे विकास सहित आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार रखे। उन्होंने इन मुद्दों पर भारत और अमेरिका के बीच निरंतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम ने राष्ट्रपति बाइडेन को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह उनके साथ निरंतर आदान-प्रदान के लिए उत्सुक हैं।

इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन गुरुवार देर रात दिल्ली पहुंचे थे। ब्लिंकन ने एस जयशंकर से मुलाकात की। हालांकि इस दौरान गाजा और यूक्रेन युद्धों पर कोई बात नहीं हुई।

विज्ञापन

पूरी बैठक इंडो-पैसिफिक में सुरक्षा चुनौतियों और चीन को लेकर चिंताओं पर केंद्रित रही। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद भारत को फाइटर जेट्स के इंजन, डिफेंस सिस्टम बनाने और MQ-9 ड्रोन सप्लाई करने पर आम सहमति बनाई जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि 2+2 डायलॉग या मी​टिंग दो देशों के बीच मिनिस्टर और सचिव स्तर की वार्ता होती है। इसके तहत दो देशों के बीच अलग-अलग मंत्रालयों के बीच बैठक होती है। 2+2 डायलॉग में दोनों देशों के मंत्री हिस्सा लेते हैं। इस वजह से ही इसे 2+2 डायलॉग कहा जाता है।

विज्ञापन

इसके साथ ही पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने लिखा, हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर अपनी चिंताएं साझा कीं। भारत की जी20 अध्यक्षता की सफलताओं को आगे बढ़ाना जारी रहेगा क्योंकि अगले महीने ब्राजील कार्यभार संभालेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ