PM Modi Visit Morbi LIVE Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार देर शाम मोरबी हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों से मिले। उन्होंने उन्हें सांत्वना दी। केंद्र सरकार व राज्य सरकार पहले ही मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा कर चुकी है।
अभी पढ़ें – Himachal Election 2022: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, विपक्ष ने हिमाचल को दो भागों में बांटा
इसके बाद उन्होंने मामले में जांच कर रहे स्थानीय प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को बचाव अभियान और प्रभावित लोगों को दी जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी। पीएम ने कहा कि समय की मांग है कि एक विस्तृत और व्यापक जांच की जाए जो इस दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की पहचान करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस दुखद घड़ी में उन्हें हर संभव मदद मिले।
इससे पहले घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पीड़ितों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और उनके परिजनों को सांत्वना दी। पीड़ितों का कुशलक्षेम जानने के बाद पीएम आगे इस मामले में जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों से बैठक करने मोरबी एसपी ऑफिस पहुंचे। इससे पहले पीएम मोदी ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बचाव कार्य में लगे लोगों से भी मुलाकात की। घटनास्थल पर कुछ देर रुकने के बाद वह अस्पताल पहुंचे थे।
सिविल अस्पताल के बाद पीएम मोरबी एसपी ऑफिस पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। मोरबी आने से पहले सोमवार शाम को पीएम मोदी ने गांधीनगर में हाईलेवल बैठक बुलाई थी। बैठक में पीएम मोदी ने राज्य सरकार से पीड़ितों को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया था। बैठक में ये भी फैसला लिया गया था कि 2 नवंबर को मोरबी हादसे को लेकर राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
जानकारी के मुताबिक मोरबी पुल हादसे के दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आज भी मच्छु नदी में 25 से 30 नावों के जरिए अलग-अलग एजेंसी के लोग गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। बता दें कि मरने वालों की संख्या 135 हो गई है। कुल 14 व्यक्ति अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति के अभी भी लापता होने की खबर है, उसकी तलाश की जा रही है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
7 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
8 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
10 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
11 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
11 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
11 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
12 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines