हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद पहली बार छात्रों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, कही ये बड़ी बातें

नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों ने जो विरोध प्रदर्शन किया, वो सभी ने देखा. छात्र आंदोलन के बाद आज पीएम मोदी पहली बार छात्रों के बीच पहुंचे.

विज्ञापन
Credit: Social Media

नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों ने जो विरोध प्रदर्शन किया, वो सभी ने देखा. छात्र आंदोलन के बाद आज पीएम मोदी पहली बार छात्रों के बीच पहुंचे. उन्होंने शनिवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली के 57वें कॉन्वोकेशन समारोह में शिरकत की, जिसमें 587 PHD रिसर्चर्स समेत 300 से ज्यादा स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई. इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी देश को विकसित बना सकती है. पीएम ने कहा जो नए समाधान ढूंढना जानते हैं, वो चुनौती में भी अवसर निकाल लेते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘टेंशन मत लीजिए, मैं हूं आपके साथ’, 45 बागी सांसदों से बोले PM मोदी, ब्रेकफास्ट मीटिंग में दिखे TMC से आए सांसद

पीएम ने दिया गुरू मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया और तकनीक दोनों तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे में वही लोग आगे बढ़ेंगे जो कदम से कदम मिलाकर चलेंगे. इसीलिए हर दिन कुछ नया सीखने की जिज्ञासा रखना बेहद जरूरी है. पीएम मोदी ने कहा कि जो सीखते रहते हैं, उन्हीं की जीत होती है. उन्होंने कहा कि भारत लगातार आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारे युवाओं के लिए नए-नए फील्ड बन रहे हैं, दुनिया में पावर का बैलेंस हर पल चेंज हो रहा है और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है टेक्लोलॉजी की स्पीड. उन्होंने कहा कि हर पीढ़ी के पास अपनी-अपनी चुनौतियां होती है और वो देश के लिए अपनी ज़िम्मेदारियों को भी निभाते हैं. इसलिए देश के युवा अगले 30-35 सालों में जो भी कदम उठाएंगे, उसका असर विकसित भारत की यात्रा पर पड़ेगा.

विज्ञापन

छात्रों को दी बधाई

पीएम मोदी ने IIT दिल्ली से डिग्री पाने वाले सभी छात्रों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि IIT दिल्ली में AI से जुड़ी कई पहल शुरू हुई हैं. कई शानदार आविष्कार भी किए गए हैं. प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर का ज़िक्र करते हुए कि भारत में इसका प्रोडक्शन शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि जब सरकार ने सेमीकंडक्टर की दिशा में काम करना शुरू किया था, तो कुछ लोगों को लगा था कि ये भारत के बस की बात नहीं है. पीएम ने बच्चों पर भरोसा जताते हुए कहा कि चिप से लेकर पोतों तक सब कुछ यहीं युवा ही तैयार करेंगे.

ये भी पढ़ें: क्या है ‘गोबरधन योजना’, जिसे मिली कैबिनेट में मंजूरी? 23,731 करोड़ रुपये होंगे खर्च; जानें क्या होगा इसमें खास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola