'टेंशन मत लीजिए, मैं हूं आपके साथ', 45 बागी सांसदों से बोले PM मोदी, ब्रेकफास्ट मीटिंग में दिखे TMC से आए सांसद

प्रधानमंत्री मोदी ने आज बागी सांसदों से मुलाकात करके उनके दिल-दिमाग की उलझनों को खत्म किया और उनके उनका हाल-चाल जाना. प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 45 सांसदों से ब्रेकफास्ट पर मीटिंग की और एक-एक के खुलकर बातचीत की.

PM Modi, Viksit Vibrant Village Programme, Border Villages, Ek Bharat Shreshtha Bharat, MY Bharat

प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से बात करके उनके हलके के विकास की बात की.

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नाश्ते पर बागी सांसदों से मीटिंग की और उनसे कहा कि वे मानसून सत्र में पक्ष-विपक्ष की डिबेट में हिस्सा ले और चिंता न करें, क्योंकि वे उनके साथ खड़े हैं. NDA को अपना ही परिवार समझिए. प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के शिवसेना (शिंदे गुट) सांसदों और NCPI सांसदों से मुलाकात की. उन्होंने शिवसेना ठाकरे गुट के 7, NCPI के 20, NCP(अजित पवार) के 2 बागी सांसदों और उपेंद्र कुशवाहा समेत 45 सांसदों से मीटिंग की. प्रधानमंत्री ने सभी के साथ नाश्ता किया और उनका हालचाल जाना. उन्होंने एक-एक साथ से बातचीत करके उनके दिल-दिमाग को टटोला.

विज्ञापन

NDA को बागी सांसदों का परिवार बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने NCPI और शिवसेना शिंदे गुट के बागी सांसदों से कहा कि NDA एक परिवार है और वे भी इसी परिवार के सदस्य हैं. BJP अपने सभी घटक दलों के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी. मानसून सत्र में लोकसभा और राज्यसभा की डिबेट में हिस्सा लीजिए. संसद के इतिहास को पढ़िए, जानिए, समझिए और डिबेट में हिस्सा लीजिए. सब चिंताएं छोड़कर अपने राज्यों के विकास के लिए काम करिए, क्योंकि राज्य आगे बढ़ेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा. हर किसी का सम्मान किया जाएगा और सभी को अपन पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा. NDA के हर सांसद के साथ खड़ा हूं, टेंशन लेने की जरूरत नहीं.

विज्ञापन

पार्थ पवार से पूछा उनकी मां का हालचाल

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने NCP (अजित पवार) के नेता पार्थ पवार से अकेले में मुलाकात की और उन्होंने पार्थ से उनकी मां सुनेत्रा पवार का हालचाल जाना. उन्होंने पार्थ से मराठी में बात की और मां का ख्याल रखने के कहा. प्रधानमंत्री माेदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं और बतौर सांसद अपनी शक्तियों का प्रभावी ढंग से उपयोग करें. क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क करें. अपने शरीर और स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सेहत अच्छी रहेगी, तभी देश-जनसेवा कर सकेंगे. गरीबों मजदूरों किसानों सबसे मिलें , सबकी समस्या जानें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ