PM Modi Meets Autistic Singer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वारंगल में ऑटिस्टिक गायक कामिसेट्टी वेंकट से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वेंकट प्रतिभा का पावरहाउस हैं, जिन्होंने अपनी दिव्यांगता को गायन में करियर बनाने के अपने सपने पर असर नहीं पड़ने दिया।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि अभूतपूर्व… कामिसेट्टी वेंकट प्रतिभा और युवा ऊर्जा का पावरहाउस हैं। उन्होंने अपने ऑटिज्म को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और गायन में लगे रहे। उन्होंने नाटू-नाटू गाया और डांस भी किया। मैं उनके धैर्य को सलाम करता हूं।”
यह भी पढ़ें: बंगाल पंचायत चुनाव: बीएसएफ के डीआईजी का बड़ा बयान, बोले- संवेदनशील बूथों की हमें नहीं दी गई जानकारी
क्या होता है आटिज्म?
आटिज्म एक न्यूरोलोलॉजिकल और विकास संबंधी विकार है। ये एक तरह की दिव्यांगता है, बीमारी नहीं। आटिज्म कभी खत्म नहीं होता, ये बचपन में शुरू होता है और एक व्यक्ति के जीवन में अंत तक रहता है। आटिज्म स्पेक्ट्रम विकार के रूप में भी जाना जाता है।
वामपंथी उग्रवाद में रिश्तेदारों को खोने वाले पीड़ित परिवारों से भी मिले पीएम मोदी
इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने वारंगल में वामपंथी उग्रवाद में अपने रिश्तेदारों को खोने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि वारंगल में मैं उन लोगों के परिवारों से मिला, जिन्होंने वामपंथी उग्रवाद के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया।
पीएम मोदी ने लिखा कि उनकी कहानियों ने मुझे गहराई से प्रभावित किया और विपरीत परिस्थितियों में उनकी ताकत को भी प्रभावित किया। उनका लचीलापन हमें शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित करता है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं अभी थका नहीं, रिटायर नहीं हो रहा…’, NCP में बगावत के बाद महाराष्ट्र के दौरे पर निकले शरद पवार, आज नासिक में रैली
बीआरएस और तेलंगाना सरकार पर पीएम मोदी ने बोला हमला
इससे पहले वारंगल में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और बीआरएस सरकार के साथ-साथ कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य वंशवादी राजनीति के जाल में फंस गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि बीआरएस और कांग्रेस दोनों तेलंगाना के लोगों के लिए खतरनाक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर सबसे भ्रष्ट सरकार चला रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इन सभी वंशवादी पार्टियों की जड़ें भ्रष्टाचार में हैं। पूरा देश कांग्रेस के वंशवादी शासन के तहत भ्रष्टाचार से अवगत है। अब, तेलंगाना के लोग बीआरएस शासन के तहत इसी तरह के भ्रष्टाचार को देख रहे हैं।
इससे पहले, शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने वारंगल में 6,100 करोड़ रुपये की विभिन्न बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जबकि देश के इतिहास को समृद्ध करने में उनके महान योगदान के लिए तेलंगाना के लोगों की सराहना की।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
16 mins ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
19 mins ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
50 mins agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
7 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
8 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
9 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
12 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines