प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान श्रीलंका के 1996 विश्व कप विजेता टीम के दिग्गज क्रिकेटरों से विशेष रूप से मुलाकात की थी । मुलाक़ात के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री मोदी से उत्तर श्रीलंका विशेषकर जाफना में एक उच्च गुणवत्ता वाले क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में सहयोग का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और श्रीलंका की खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में मदद का आश्वासन दिया।
पीएम के साथ इस ऐतिहासिक संवाद में श्रीलंका क्रिकेट के कई बड़े नाम शामिल थे, जिनमें सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिल्वा, मारवन अटापट्टू, रवींद्र पुष्पकुमार, उपुल चंदना, कुमार धर्मसेना और रोमेश कालुविथाराना जैसे खिलाड़ी मौजूद थे ।
क्रिकेट के इतिहास पर चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान भारत की 1983 विश्व कप जीत और श्रीलंका की 1996 की ऐतिहासिक जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि इन दोनों घटनाओं ने वैश्विक क्रिकेट पर गहरा प्रभाव डाला है। उन्होंने खासतौर पर श्रीलंका के 1996 विश्व कप में अपनाए गए आक्रामक और खेल शैली की सराहना करते हुए कहा कि यह शैली आज के T20 क्रिकेट की प्रेरणा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा श्रीलंका की उस विजेता टीम ने क्रिकेट को एक नया दृष्टिकोण दिया।
1996 और 2019: भारत-श्रीलंका की मित्रता के प्रतीक
प्रधानमंत्री मोदी ने 1996 में भारत की श्रीलंका यात्रा का जिक्र किया, जो एक बम धमाके के ठीक बाद हुई थी। उन्होंने इसे खेल भावना और दोनों देशों की मजबूत मित्रता का प्रतीक बताया। इसी संदर्भ में उन्होंने अपनी 2019 की श्रीलंका यात्रा का भी उल्लेख किया, जो उन्होंने श्रीलंका में आतंकी हमलों के तुरंत बाद की थी। उन्होंने कहा, भारत की भावना वही रहती है कि पड़ोसियों के साथ खड़ा रहना है ।
यह भी पढ़ें : राम सेतु, सूर्य तिलक… पीएम मोदी के श्रीलंका से लौटते समय बना दिव्य संयोग, जानें पूरा मामला
भारत की Neighbourhood First’ नीति
क्रिकेटरों ने श्रीलंका की आर्थिक संकट के दौरान भारत द्वारा दी गई उदार सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार का आभार जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि भारत की Neighbourhood First नीति के तहत पड़ोसी देशों की मदद हमेशा प्राथमिकता रही है। उन्होंने हाल ही में म्यांमार में आए भूकंप के समय भारत द्वारा की गई मदद का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ हर संकट में खड़ा है।
प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटरों की यह मुलाकात केवल खेल से जुड़ी नहीं थी, बल्कि दो देशों की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भावनात्मक एकता के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है ।
संबंधित खबरें
नौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
13 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
2 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
5 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
6 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines