PM Modi Meditation In Kanyakumari: आज लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी और 7वें फेज के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार खत्म होते ही प्रधानमंत्री मोदी 3 दिन की आध्यात्मिक यात्रा पर कन्याकुमारी चले जाएंगे, जहां वे 3 दिन मेडिटेशन करेंगे। 30 मई की रात से 1 जून की शाम तक प्रधानमंत्री ध्यान की स्थिति में रहेंगे।
तय शेड्यूल के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 30 मई की शाम को कन्याकुमारी पहुंचेंगे। कन्याकुमारी पहुंचते ही सबसे पहले भगवती अम्मान मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद से शनिवार एक जून की दोपहर तक विवेकानन्द रॉक मेमोरियल में मेडिटेशन करेंगे। शनिवार को वे एक पत्थर पर बनी महान कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा पर पुष्प और माला अर्पित करेंगे।
यह भी पढ़ें:128 साल बाद प्रयागराज सबसे गर्म, हरियाणा में पारा 48.8 डिग्री, जानें देश का कैसा है मौसम
बंद रहेगा रॉक मेमोरियल, कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के प्रोग्राम के चलते 3 दिन के लिए कन्याकुमारी का रॉक मेमोरियल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। वहीं 3 दिन कन्याकुमारी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रॉक मेमोरियल में करीब 45 घंटे रहेंगे। ऐसे में गुरुवार से शनिवार तक समुद्र तट पर टूरिस्ट नहीं आ पाएंगे। प्राइवेट नौकायान भी प्रतिबंधित रहेगा। पूरे शहर में करीब 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा एजेंसियां को भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश हैं। रॉक मेमोरियल के चारों तरफ ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें:Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पढ़ें राशिफल और उपाय
ममता बनर्जी की चेतावनी, कपिल सिब्बल का तंज
आध्यात्मिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ध्यान प्रक्रिया का लाइव टेलिकास्ट करने की चर्चा देशभर में रही। इससे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़क गईं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रधानमंत्री के मेडिटेशन का टेलिविजन पर टेलिकास्ट किया गया तो वे चुनाव आयोग की इसकी शिकायत देंगी। वहीं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री मोदी की आध्यात्मिक यात्रा पर तंज कसा और कहा कि वे प्रायश्चित करने के लिए कन्याकुमारी जा रहे हैं तो बेहतर है।
यह भी पढ़ें:दिल्ली से कन्याकुमारी तक, 1 जून को रहेगी पूरे देश में हलचल; देखिए The Inside Story
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
2 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
5 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
5 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
7 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
7 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
9 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
11 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
11 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
11 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines