'सेना के पराक्रम से हर भारतीय का सिर ऊंचा...', पढ़ें पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की बड़ी बातें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज पीएम मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 122वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत के जवानों की तारीफ की। पीएम ने कहा आज आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।

PM Modi Mann Ki Baat

PM Modi Mann Ki Baat

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मन की बात कार्यक्रम था। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और आक्रोश से भरा हुआ है। हर भारतीय का निश्चय है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है।

पीएम ने कोविड के उभरते मामलों पर जताई चिंता

पीएम ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे सकंल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। इस तस्वीर ने पूरे देश को देशभक्ति के भावों से भर से दिया है। तिरंगे में रंग दिया है। आपने देखा होगा कि गांवों, कस्बों और शहरों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। ऑपरेशन सिंदूर के अलावा पीएम ने कोविड के नए उभरते मामलों पर चिंता जताई। पीएम ने कहा कि हाल ही में कोविड के मामले सामने आए हैं। ऐसे में पीएम ने सभी लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बूस्टर डोज लेने की सलाह दी है। पीएम ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सर्तकता जरूरी है।

विज्ञापन

जल संरक्षण पर दिया जोर

पीएम मोदी ने तमिल को दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा बताते हुए गर्व व्यक्त किया और फिजी में शुरू हुए तमिल शिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। पीएम मोदी ने जल संरक्षण पर जोर दिया और उत्तर प्रदेश के झांसी में घुरारी नदी को पुनर्जनन करने वाली महिलाओं के स्वयं सहायता समूह की सराहना की। उन्होंने इसे सामुदायिक प्रयासों का उदाहरण बताया। पीएम मोदी ने आगामी जनगणना में जातिगत आंकड़ों के संकलन के सरकार के फैसले की सराहना की। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन

कागज के रीसाइकिल पर कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे घरों और दफ़्तरों में हर दिन बहुत सारा कागज का कचरा निकलता है। विशाखापत्तनम और गुरुग्राम जैसे कई शहरों में कई स्टार्ट-अप्स पेपर रीसाइक्लिंग के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कुछ स्टार्ट-अप्स रीसाइकिल किए गए कागज से पैकेजिंग बोर्ड बना रहे हैं, तो कुछ डिजिटल तरीकों से अखबारों की रीसाइक्लिंग को आसान बना रहे हैं। जालना जैसे शहरों में, कुछ स्टार्ट-अप्स 100 रीसाइकिल की गई सामग्री से पैकेजिंग रोल और पेपर कोर बना रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ