Mann Ki Baat August 2025: पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्पेस, अगस्त क्रांति, महाराष्ट्र के 12 किलो को यूनेस्को की धरोहर घोषित करने, शुभांशु शुक्ला की सफल वापसी और स्पेस साइंटिस्ट को लेकर कई बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने भारत के टेक्सटाइल स्टार्टअप को लेकर भी कई बातें कही।
पीएम मोदी ने कहा कि अगस्त का महीना क्रांति का महीना होता है। भारत को आजादी मिलने के अलावा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से भी अगस्त में भारत छोड़ो समेत कई आंदोलन भी शुरू हुए। पीएम ने महाराष्ट्र के 12 किलो को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हर किले के इतिहास का एक-एक पन्ना जुड़ा है। पीएम ने शिवाजी महाराज के जन्म से जुडे़ शिवनेरी दुर्ग की चर्चा भी कार्यक्रम में की। पीएम ने कहा कि शिवनेरी का दुर्ग इतना विशाल था कि उसे दुश्मन कभी भी भेद नहीं सकता है।
गोमती की सफाई का किया जिक्र
पीएम मोदी ने आगे कहा कि लखनऊ की गोमती नदी टीम का जिक्र करना भी जरूरी है। पिछले 10 सालों से हर रविवार, बिना थके, बिना रुके, इस टीम के सदस्य सफाई के काम में लगे रहते हैं। छत्तीसगढ़ के बिल्हा का उदाहरण भी बेहतरीन है। यहां महिलाओं को कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया और उन्होंने मिलकर शहर की सूरत बदल दी। गोवा के पणजी शहर का उदाहरण भी प्रेरणा देने वाला है। वहां कचरे को 16 श्रेणियों में बांटा जाता है और उसका नेतृत्व भी महिलाएं कर रही हैं। पणजी को राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है। सफाई एक बार का, एक दिन का काम नहीं है। जब हम हर दिन, साल के हर पल सफाई को प्राथमिकता देंगे, तभी देश साफ रहेगा।
ये भी पढ़ेंः ‘मेक इन इंडिया हथियारों ने आतंक के आकाओं की उड़ाई नींद’ पढ़ें तमिलनाडु में PM मोदी के संबोधन की मुख्य बातें
अगस्त में खुदीराम बोस को दी गई थी फांसी
पीएम मोदी ने टेक्सटाइल सेक्टर में सांस्कृतिक विविधता की तारीफ भी की। पीएम ने कहा कि आज टेक्सटाइल और मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आज भारत में 3000 से ज्यादा टेक्सटाइल स्टार्टअप हैं। इसके साथ ही पीएम ने पांडुलिपियों को सहेजा है। भारत सरकार एक मिशन के तहत प्राचीन पांडुलिपियों को डिजिटलाइज करने काम करेगी। बिहार के मुजफ्फरपुर में 12 अगस्त 1908 को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को फांसी दी गई थी। लोगों ने जेल को घेर रखा था, उनकी आंखों में आंसू थे। जेल के अंदर अंग्रेज युवा को फांसी देने की तैयारी कर रहे थे।
ये भी पढ़ेंः ‘ज्यूडिशियल मुद्दों पर दोहरा स्टेंडर्ड दिखा रही BJP’, SIR और तेजस्वी के दर्द पर भी कांग्रेस ने रखी बात
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
3 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
6 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
11 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
13 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
14 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines