'मेक इन इंडिया हथियारों ने आतंक के आकाओं की उड़ाई नींद’ पढ़ें तमिलनाडु में PM मोदी के संबोधन की मुख्य बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु ने अपने संबोधन के दौरान ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मेक इन इंडिया के हथियारों का दमखम देखने को मिला है। हमारे हथियार आज भी आतंकियों की नींद उड़ाए हुए है।

Prime Minister Narendra Modi, Narendra Modi, Tamilnadu News, Tamilnadu, Operation Sindoor, Make in India, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु समाचार, तमिलनाडु, ऑपरेशन सिंदूर, मेक इन इंडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के तूतीकोरिन में 4800 करोड़ रुपये अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा,’भारत सरकार आज मेक इन इंडिया मिशन पर काम कर रही है। मेक इन इंडिया के तहत मिशन मैन्युफेक्चरिंग पर बहुत जोर दिया जा रहा है। आप सभी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मेक इन इंडिया की ताकत को देखा भी है। आतंक को मिट्टी में मिलाने के लिए मेक इन इंडिया हथियारों की बड़ी भूमिका रही है। इन हथियारों ने आज भी आतंक के आकाओं की नींद उड़ाई हुई है।’

विकसित भारत और विकसित तमिलनाडु का वादा

पीएम मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु में हवाई अड्डों, राजमार्गों, बंदरगाहों और रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है। उन्होंने अपने संबोधन में विकसित भारत और विकसित तमिलनाडु का वादा किया। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि चार दिन के विदेश प्रवास के बाद उन्हें सीधे भगवान रामेश्वर की इस पावन धरती पर आने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए बुनियादी ढांचा और उर्जा सबसे महत्वपूर्ण है। अगर राज्य का बुनियादी ढांचा और उर्जा बेहतर है तो प्रदेश तेजी से विकसित होता है। पिछले करीब 11 वर्षों में तमिलनाडु में बहुत तेजी से विकास हुआ है। यह दिख भी रहा है।

Advertisment

कारगिल के वीरों को किया नमन

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज कारगिल दिवस है, मैं कारगिल के वीरों को नमन करता हूं और शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। पीएम ने कहा कि आज थूथुकुडी एयरपोर्ट पर नए उन्नत टर्मिनल का उद्घाटन विकास के क्षेत्र में बड़ा कदम है। 450 करोड़ की लागत से बना ये टर्मिनल अब सालाना 20 लाख से ज्यादा यात्रियों की सुविधा प्रदान कर सकेगा। इससे पहले इसकी क्षमता मात्र तीन लाख यात्रियों की थी। आज हमने तमिलनाडु में दो प्रमुख सड़क परियोजाएं भी राष्ट्र को समर्पित की है। करीब 2500 करोड़ की लागत से तैयार ये सड़कें दो प्रमुख विकास क्षेत्रों को चेन्नई से जोड़ेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ