प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को केरल और तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने केरल को बड़ी सौगातें दी हैं. पीएम मोदी ने चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे केरल और दक्षिण भारत के कई बड़े राज्यों के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी. जानकारी के मुताबिक, इनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और एक लोकल पैसेंजर ट्रेन शामिल है. इन ट्रेनों से यात्रियों को तेज, सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा. पीएम मोदी का ये दौरा केरल में रेलवे विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है.
तिरुवनंतपुरम – तांबरम अमृत भारत एक्सप्रेस
ये ट्रेन केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से तमिलनाडु के तांबरम (चेन्नई) तक चलेगी. इसके मुख्य स्टेशन हैं तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलप्पुझा, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पालक्काड़, कोयंबटूर, सलेम, विल्लुपुरम, तांबरम. इससे केरल-चेन्नई यात्रा आसान होगी. ये सेवा केरल और चेन्नई के बीच सफर करने वाले छात्रों, आईटी प्रोफेशनल्स और व्यापारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. अमृत भारत एक्सप्रेस होने के कारण इसमें बेहतर कोच, साफ-सफाई और तेज यात्रा समय की सुविधा मिलेगी.
ये भी पढ़ें: कौन हैं साबू जैकब और ट्वेन्टी 20? BJP के गठबंधन से चर्चा में, केरल में पलटेंगे बाजी
तिरुवनंतपुरम – चारलापल्ली (हैदराबाद) अमृत भारत एक्सप्रेस
ये ट्रेन केरल को सीधे तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से जोड़ेगी. इसके मुख्य स्टेशन हैं- तिरुवनंतपुरम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, पालक्काड़, कोयंबटूर, इरोड, सलेम, अनंतपुर, कुरनूल, महबूबनगर, चारलापल्ली. इस रूट से केरल में काम करने वाले तेलंगाना के लोग और हैदराबाद में नौकरी करने वाले केरलवासियों को सीधा फायदा होगा.
नागरकोइल – मंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस
ये ट्रेन तटीय इलाकों को जोड़ने वाली अहम सेवा होगी. नागरकोइल, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझिकोड, कन्नूर, कासरगोड, मंगलुरु इसके मेन स्टेशन हैं. नागरकोइल मंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से पर्यटन और व्यापार को फायदा मिलेगा. इस सेवा से पर्यटन, समुद्री व्यापार और धार्मिक यात्रा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
गुरुवायूर – त्रिशूर पैसेंजर ट्रेन
ये ट्रेन केरल के भीतर स्थानीय यात्रियों के लिए शुरू की गई है. ये गुरुवायूर से पुन्तूर, वडक्कांचेरी, त्रिशूर का सफर तय करेगी.
गुरुवायूर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, छात्रों और रोजाना सफर करने वालों के लिए ये ट्रेन बड़ी राहत साबित होगी. रेलवे मंत्रालय के मुताबिक, इन नई सेवाओं का मकसद केरल को तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक से बेहतर तरीके से जोड़ना है. साथ ही राज्य के भीतर भी स्थानीय यात्रियों को राहत देना है.
ये भी पढ़ें: केरल-तमिलनाडु के बाद कर्नाटक के गवर्नर का संबोधन से इनकार, क्यों बढ़ा टकराव?
संबंधित खबरें
'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
37 mins agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
47 mins agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
48 mins ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
1 hr agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
2 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
2 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
2 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
3 hrs agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines