हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Modi Karnataka Visit: जब KGF के एक्टर यश से पीएम मोदी की हुई मुलाकात, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

PM Modi Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु दौर पर सोमवार को कन्नड़ एक्टर यश से मुलाकात की। पीएम मोदी से KGF फिल्म के एक्टर की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पीएम मोदी और यश तस्वीर में एक दूसरे से हाथ मिलाते देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक दौरे के दौरान अन्य फिल्मी सितारों, क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ियों और स्टार्टअप जगत के लोगों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने यश के अलावा कंतारा फिल्म के एक्टर, डायरेक्टर रिषभ शेट्टी से भी मुलाकात की।

पीएम से मिलने के बाद रिषभ शेट्ठी क्या बोले?

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद रिषभ शेट्ठी ने कहा कि मैं पीएम मोदी को एक महान नेता मानता हूं और मैं उनसे मिलकर बहुत खुश हूं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म उद्योग के बारे में पूछा कि क्या चल रहा है और हमें क्या चाहिए आदि और उन्होंने यह भी बताया कि वह क्या कर सकते हैं। उन्होंने कांतारा फिल्म की तारीफ की।

पीएम मोदी ने पुनीत राजकुमार को किया याद

फिल्म एक्टरों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कन्नड फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार को भी याद किया। बता दें कि पिछले साल पुनीत राजकुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

वेंकटेश प्रसाद बोले- पीएम से मिलना सौभाग्य की बात

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी से मिलना सौभाग्य की बात थी, वह हर भारतीय के प्रेरणास्रोत हैं। उनके साथ एक अद्भुत चर्चा हुई, और उन्होंने एक वृहत्तर भारत के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा किया। यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा था।

खिलाड़ियों से मुलाकात पर पीएम मोदी ने कही ये बातें

प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान बताया कि कैसे भारत सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति सहित खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही है। बता दें कि पीएम मोदी से मिलने वाले खिलाड़ियों में पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ, वेकेंटेस प्रसाद और अनिल कुंबले शामिल रहे।

वहीं, स्टार्टअप जगत के साथ पीएम मोदी की हुई मुलाकात के बीच चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि स्टार्टअप्स को आगे कैसे समर्थन दिया जाए और भारत में एक नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण कैसे किया जाए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें