दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के लिए अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं. उन्होंने निकलने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी तानाशाह बताया. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाह है. उन्होंने मेट्रो, ट्रेन, सड़क सब बंद करके रखा है. अगर उन्हें देश की जनता से इतना डर है तो क्यों प्रधानमंत्री बनकर बैठे हैं.’
बता दें, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत न दिए जाने के बावजूद भारी भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए पूरी दिल्ली को छावनी में बदल दिया गया है. निगरानी के लिए 20,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनात किए गए हैं. इसके अलावा 12 अस्थाई डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं और 300 से ज्यादा एडवांस तकनीक वाले कैमरे लगाए हैं. संवेदनशील इलाकों में मोबाइल इंटरनेट बंद करने का भी फैसला किया गया है.
यह भी पढ़ें : CJP Protest: दिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को उम्मीद है कि करीब 7,000 प्रदर्शनकारी पहुंच सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वे ज्यादा से ज्यादा संयम बरतें और स्थिति को पेशेवर तरीके से संभालें. प्रदर्शन से पहले हुई ब्रीफिंग में पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रदर्शनकारियों की किसी भी उकसावे वाली हरकत पर प्रतिक्रिया न दें और पूरी कार्रवाई के दौरान शांति बनाए रखें.
पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी तरह की अनधिकृत भीड़ को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों को हिरासत में लें और उन्हें तय किए गए डिटेंशन सेंटरों में भेजें.
यह भी पढ़ें : 12 डिटेंशन सेंटर, 7 लेयर बैरिकेडिंग, बॉर्डर्स सील… CJP प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस का मेगा प्लान
दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आंदोलन को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ BSF के जवानों की भी तैनाती की गई है. बॉर्डर पर पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. दिल्ली की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों की कोशिश है कि आंदोलन में शामिल होने के लिए आने वाले प्रदर्शनकारियों की आवाजाही पर नजर रखी जाए और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखी जाए.
वहीं, बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीमेंटेड दीवार बनाने की तैयारी भी की जा रही है. इसके लिए पत्थर के बैरिकेड मौके पर लाए गए हैं.
कनॉट प्लेस के बाजार बंद रखने की सलाह
CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर कनॉट प्लेस की दुकानों को किसी भी संभावित नुकसान से बचने के लिए बंद रखने की सलाह दी गई है. जनपथ के पास बाजार बंद है. पूरे इलाके में पुलिस की बैरिकेडिंग की गई है. जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस की ओर आने वाले सभी प्रमुख रास्तों को बंद कर दिया गया है. मौके पर दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती की गई है. प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है.
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
5 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
5 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
5 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
7 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
10 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
10 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
13 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
13 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
14 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines