प्रधानमंत्री मोदी बोले- डिजिटल इंडिया ने रेडियो को नए श्रोता भी दिए हैं और नई सोच भी दी है

Today Headlines, PM Narendra Modi, Sukesh Chandrashekhar, Ajay Mishra Teni, Prabhat Murder Case, Lucknow High Court, Gyanvapi Case

PM Narendra Modi

विज्ञापन

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि डिजिटल इंडिया ने रेडियो और एफएम को एक नया आकार दिया है। ऑनलाइन एफएम और पोडकास्ट के जरिए रेडियो नए अवतार में आ गया है। इसने रेडियो को नए श्रोता भी दिए हैं और नई सोच भी दी है। बता दें कि भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज 91 FM ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन किया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज ऑल इंडिया रेडियो की FM सेवा का ये विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑल इंडिया रेडियो के 91 FM ट्रांसमिशन की ये शुरूआत देश के 85 ज़िलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार की तरह है। हमारी पीढ़ी रेडियो की भावुक श्रोता रही है और मेरे लिए ये खुशी की बात है कि मैं दर्शक होने के साथ-साथ एक होस्ट भी बन गया हूं।

विज्ञापन
और पढ़िए – Operation Kaveri: सूडान से भारतीयों का 10वां जत्था जेद्दा पहुंचा, अब तक 2000 लोगों को निकाला

पीएम मोदी रविवार को करेंगे मन की बात के 100वीं कड़ी की मेजबानी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं जल्द ही ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी की मेजबानी करने जा रहा हूं। देश भर के लोगों के साथ गहरा जुड़ाव रेडियो के अलावा किसी अन्य माध्यम से संभव नहीं होता। अभी कुछ दिन बाद ही मैं रेडियो पर ‘मन की बात’ का 100वा एपिसोड करने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ का ये अनुभव देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि मैं इसके जरिए देशवासियों के सामर्थ्य से जुड़ा रहा हूं, देश की सामूहिक कर्तव्य शक्ति से जुड़ा रहा हूं। भारत अपने सामर्थ्य का पूरा इस्तेमाल कर पाए इसके लिए जरूरी है कि किसी भी भारतीय के पास अवसरों की कमी न हो। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में जिस तरह गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाया जा रहा है। मोबाइल और मोबाइल डाटा दोनों की कीमत इतनी कम हुई है कि उसने access to information को आसान बना दिया है। बीते वर्षों में देश में जो tech revolution हुआ है उसने रेडियो और FM को नए अवतार में गढ़ा है।

पीएम मोदी बोले- देश में डिजिटल उद्यमी उभर रहे हैं

पीएम मोदी ने कहा कि इंटरनेट के कारण रेडिया पिछड़ा नहीं बल्कि ऑनलाइन FM के जरिए और पॉडकास्ट के जरिए सामने उभर कर आया है यानी डिजिटल इंडिया ने रेडिया को नए श्रोता भी दिए हैं और नई सोच भी दी है। आज देश के कोने-कोने से डिजिटल उद्यमी उभर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए – Wrestlers Protest: सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, जंतर मंतर पर छठे दिन जारी है रेसलर्स का दंगल

यहां तक कि रेहड़ी-पटरी वाले भी अब यूपीआई का उपयोग कर रहे हैं; वे बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। GeM ने छोटे उद्योगों को बढ़ने और विकसित करने में मदद करने में बड़ी भूमिका निभाई है। अब लोगों के जीवन के हर पहलू में तकनीक की भूमिका बढ़ गई है। पिछले 9 वर्षों में हमने देश के असली नायकों को सम्मान दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ