---विज्ञापन---

देश angle-right

Operation Kaveri: सूडान से भारतीयों का 10वां जत्था जेद्दा पहुंचा, अब तक 2000 लोगों को निकाला

Operation Kaveri: विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार सुबह कहा कि 135 भारतीय नागरिकों के साथ 10वां बैच IAF C-130J फ्लाइट से जेद्दा पहुंचा। बता दें कि हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया है। आधिकारिक संख्या के अनुसार, भारत ने लगभग 2000 लोगों […]

---विज्ञापन---

Operation Kaveri: विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार सुबह कहा कि 135 भारतीय नागरिकों के साथ 10वां बैच IAF C-130J फ्लाइट से जेद्दा पहुंचा। बता दें कि हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया है।

आधिकारिक संख्या के अनुसार, भारत ने लगभग 2000 लोगों को संघर्ष क्षेत्र से बाहर निकाल लिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, IAF C-130J फ्लाइट में 135 यात्रियों के साथ निकासी का 10वां जत्था पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हुआ।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – पीएम मोदी के ‘कांग्रेस मतलब झूठी गारंटी’ वाले बयान पर जयराम रमेश का निशाना, बोले- निराशा और हताशा वाली टिप्पणी

भारतीयों का नौवां जत्था पोर्ट सूडान से 326 यात्रियों को लेकर जेद्दा के लिए रवाना हुआ था। इससे पहले विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने अपडेट किया कि भारतीय नागरिकों के 8वें जत्थे को सूडान से सुरक्षित निकाला गया और जेद्दा हवाई अड्डे पर पहुंचा दिया गया। इस जत्थे में 121 व्यक्ति शामिल थे, जिनमें भारतीय दूतावास के अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी शामिल थे।

---विज्ञापन---

विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने कहा कि 121 भारतीयों के 8वे जत्थे को वाडी सीदना, सूडान से जेद्दा पहुंचाया गया। यह निकासी अधिक जटिल थी क्योंकि वाडी सीदना राजधानी खार्तूम के आसपास है। हमारे दूतावास के अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी इस समूह का हिस्सा थे।

और पढ़िए – Sabse Bada Sawal, 26 April 2023: बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई पर बवाल क्यों? देखिए बदलते बिहार की बदली राजनीति पर बड़ी बहस

खार्तूम में भारतीय दूतावास की वेबसाइट के अनुसार, सूडान में लगभग 2,800 भारतीय नागरिक थे। इसके साथ ही लगभग 1,200 लोगों का एक बसा हुआ भारतीय समुदाय भी था, जो लगभग 150 वर्षों से देश में है। बता दें कि सशस्त्र बल संघर्षग्रस्त क्षेत्र से सभी भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। सूडानी सशस्त्र बलों ने शुक्रवार को एक और 72 घंटे के लिए संघर्षरत क्षेत्र में युद्धविराम के विस्तार की घोषणा की है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
First published on: Apr 28, 2023 10:50 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola