Ramlala Pran Pratishtha Inaugurate Ram temple in Ayodhya Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। यह दिन राम भक्तों और हिंदू धर्म मानने वालों के लिए बहुत खास होने वाला है, क्योंकि एक लंबी लड़ाई के बाद राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हुआ है और मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। इसकी वजह से जहां एक तरफ अयोध्या का काफी विकास हुआ है तो वहीं व्यापार भी बढ़ने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में देश और दुनिया से राम भक्त अयोध्या पहुंचेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वजह से देश में नए साल के पहले महीने जनवरी में 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार होगा।
न्यूज़ 9 की एक रिपोर्ट में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल के हवाले से बताया गया है कि बड़े पैमाने पर कारोबार की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि राम मंदिर की वजह से लोग टी-शर्ट, चाबी के छल्ले और इससे जुड़ी चीजों की बड़ी मात्रा में खरीदारी करेंगे। मंदिर के उद्घाटन के बाद करोड़ो लोग अयोध्या आएंगे। पर्यटकों के आने से करोड़ों रुपये का व्यापार होगा।
ये भी पढ़ें-अयोध्या के राम मंदिर से राजस्थान के भरतपुर का कनेक्शन? जिसका रामायण और महाभारत से सीधा संबंध
हिंदू मंदिरों के पास कितना पैसा
रिपोर्ट में बताया गया है कि राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के सर्वेक्षण के मुताबिक देश में हिंदू मंदिर की अर्थव्यवस्था 3.02 लाख करोड़ रुपये है। यह जीडीपी का 2.32 प्रतिशत है। इसके अलावा भारत में मंदिरों और तीर्थस्थलों से 35 करोड़ से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। एक अनुमान के मुताबिक देश में इस समय 10 लाख से ज्यादा मंदिर हैं। मंदिरों की वजह से लोग बहुत पैसा खर्च करते हैं।
किस मंदिर को कितना मिला दान
रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ अनुमानों के मुताबिक देश के 6 बड़े मंदिरों के पास 24 हजार करोड़ रुपये नकद है। केवल छह बड़े मंदिरों के पास सामूहिक रूप से 24,000 करोड़ रुपये की नकदी जमा है। 2021 में अयोध्या में राम मंदिर के लिए दान 5,450 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि तिरुमाला तिरुपति 3,000 करोड़ रुपये से अधिक, वैष्णो देवी 2,000 करोड़ रुपये से अधिक, अंबाजी मंदिर 4,000 करोड़ रुपये, द्वारकाधीश मंदिर 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का दान मिला। सोमनाथ मंदिर की कीमत 1,205 करोड़ रुपये और स्वर्ण मंदिर की कीमत 690 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें-आज सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी पृथ्वी, आखिर क्यों होता है ऐसा और क्या फर्क पड़ेगा?
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
3 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
4 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
4 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
4 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
5 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines