PM Modi Ukraine Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के दौरे पर गए थे, इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को भारत आने का न्यौता भी दिया गया। इस पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा प्रधानमंत्री 1992 के बाद पहली बार यूक्रेन गए हैं और इस मौके पर जेलेंस्की को भारत आने का न्यौता देना बनता था। इसी के साथ पीएम मोदी तीन दशक पहले दोनों देशों के बीच संबंध स्थापित होने के बाद से यूक्रेन की राजकीय यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। जेलेंस्की और पीएम मोदी के बीच बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
जेलेंस्की के साथ मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन की जंग पर बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान जंग से नहीं निकलेगा बल्कि शांति वार्ता की जानी चाहिए। इस दौरान एस जयशंकर ने यूक्रेन को भारत से भेजी गई मानवीय सहायता पर भी बात की।
इस यात्रा की बड़ी बातें
1- मोदी और जेलेंस्की की मुलाकात यूक्रेनी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास मरिंस्की पैलेस में हुई। इसके बाद कीव में ‘ओएसिस ऑफ पीस’ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही रूस के हमलों में मारे गए बच्चों को भी याद किया।
2- इस दौरान पीएम मोदी ने जंग में भारत के न्यूट्रल रुख को खारिज करते हुए कहा कि वो हमेशा शांति के पक्ष में रहे हैं। इसके बाद दोनों देशों ने कृषि, खाद्य उद्योग, चिकित्सा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग के लिए कई समझौतों पर भी साइन किए।
ये भी पढ़ें… PM Modi के ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के क्या हैं मायने? जानें आखिर ये काम कैसे करेगा?
3- यात्रा के बाद मोदी ने एक्स पर लिखा, मेरी यूक्रेन यात्रा ऐतिहासिक थी। मैं भारत-यूक्रेन मित्रता को गहरी करने के उद्देश्य से इस महान राष्ट्र में आया हूं। राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मेरी सार्थक बातचीत हुई। भारत का दृढ़ विश्वास है कि शांति हमेशा बनी रहनी चाहिए। मैं यूक्रेन की सरकार और लोगों को उनके आदर सत्कार के लिए धन्यवाद देता हूं।
4- प्रधानमंत्री मोदी आज एक खास ट्रेन से कीव पहुंचे थे। यूक्रेन के साथ पीएम मोदी ने व्यापार, आर्थिक मुद्दों, रक्षा, औषधि, कृषि और शिक्षा पर बात रखी। इस मुलाकात की जेलेंस्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। इनपर कुछ ही घंटों के अंदर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले।
5- जेलेंस्की की इंस्टाग्राम पोस्ट को 780,000 लाइक्स मिले थे, हालांकि मोदी के साथ नई पोस्ट को कुछ ही घंटों में 10 लाख से अधिक लाइक्स मिले। आपको बता दें कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर पीएम मोदी को किसी भी सरकार के प्रमुख से ज्यादा फॉलो किया जाता है।
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
49 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines