PM Modi In Sydney: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी का सिडनी ओलंपिक पार्क में सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय प्रवासी ने हिस्सा लिया। स्वागत के बाद पीएम मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीस लोगों को संबोधित किया। साथ ही कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने कहा कि ‘पीएम मोदी इज द बॉस…’।
तालियों से गूंजा सिडनी का सबसे बड़ा स्टेडियम
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक पारंपरिक स्वागत के बाद पीएम मोदी और अल्बनीज ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सिडनी का सबसे बड़ा स्टेडियम गूंज उठा। भारतीय परंपराओं के अनुसार, पीएम मोदी का स्वागत किया गया। इस दौरान मौजूद पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण किया।
ये भी पढ़ेंः Guyana Fire: गुयाना में स्कूल के छात्रावास में आग लगने से 19 बच्चों की मौत, 20 छात्रों को बचाया
नौ साल बाद पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा
कार्यक्रम की बात करें तो कुडोस बैंक एरिना में सांस्कृतिक आयोजन भी हुए। विभिन्न कलाकारों ने भरतनाट्यम, गरबा जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्य खासी उत्साहित नजर आए। बताया गया है कि पीएम मोदी नौ साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 2014 में यहां का दौरा किया था।
पीएम मोदी जैसा स्वागत किसी का नहीं
सिडनी में हो रहे कार्यक्रम के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ‘द बॉस’ हैं। अल्बनीस बोले कि आखिरी बार मैंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को देखा था। उन्हें भी ऐसा स्वागत नहीं मिला था जो प्रधानमंत्री मोदी को मिला है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने इस साल की शुरुआत में अपनी भारत यात्रा को याद किया और कहा कि कैसे उन्होंने 1991 में भारत में बैग पैक करके कहा था, “यदि आप भारत को समझना चाहते हैं तो ट्रेन और बस से यात्रा करें।
ये भी पढ़ेंः United States: व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा बैरियर से टकराया ट्रक, हिरासत में ड्राइवर; जांच में जुटी एजेंसियां
ऑस्ट्रेलिया के लिए मोदी का स्वागत बड़ी बात
अल्बनीज ने कहा कि जब मैं मार्च में भारत में था, तो वह अविस्मरणीय क्षणों से भरी यात्रा थी। गुजरात में होली मनाना, दिल्ली में महात्मा गांधी के लिए पुष्पांजलि अर्पित करना। मैं जहां भी गया, मैंने ऑस्ट्रेलिया और भारत के लोगों के बीच एक गहरा संबंध महसूस किया। उन्होंने फिर से उसी बात को दोहराया कि यदि आप भारत को समझना चाहते हैं, तो ट्रेन और बस से यात्रा करें। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी का स्वागत उनके लिए बहुत खुशी की बात है।
मोदी के साथ मंच पर खड़ा होने मेरी लिए सबसे बेहतरीन
प्रधानमंत्री के रूप में मेरा पहला साल आज मैं मना रहा हूं। मैं अपने मित्र पीएम से छह बार मिल चुका हूं, लेकिन उनके साथ इस तरह मंच पर खड़े होने से बेहतर कुछ नहीं है। यहां पीएम मोदी का स्वागत करना खुशी की बात है। लेकिन मुझे कहना होगा कि आज रात यहां जो गर्मजोशी और ऊर्जा है, वह किसी से कम नहीं है।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
30 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
3 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
4 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
4 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
12 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines