PM Modi Honored Highest National Award List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 14 देशों के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी को ये सम्मान विभिन्न स्तरों पर उनके बेहतरीन लीडरशीप के लिए मिला है। राज्यसभा में गुरुवार को विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद से पूरे देश में इस बात को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया से लेकर चाय की टपरी तक हर कोई इस बारे में बात कर रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं पीएम मोदी को ये सम्मान देने वाले 14 देश कौन से हैं और उन्होंने किस कैटेगरी में उन्हें ये पुरस्कार दिए हैं। इस खबर में हम आपको यही बताने वाले हैं।
पहला सम्मान अफगानिस्तान से मिला
पीएम को सबसे सम्मान साल 2016 में अफगानिस्तान से मिला था। अफगानिस्तान सरकार ने उन्हें ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाज़ी आमीर अम्मनतुल्लाह खान’ के सम्मान से नवाजा था। इसके बाद साल 2018 में पीएम मोदी को फिलिस्तीन और यूनाइटेड नेशंस (UN) से सम्मान मिला। फिलिस्तीन ने फरवरी 2018 में पीएम मोदी को ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन का सम्मान दिया था। वहीं, अक्टूबर 2018 में यूनाइटेड नेशंस ने उन्हें यूएन चैंपियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड से नवाजा था।
साल 2019 में 4 देशों ने किया सम्मानित
साल 2019 में UAE, रूस, मालदीव और बहरीन से पीएम मोदी को सम्मान मिला। अप्रैल 2019 में UAE ने ऑडर ऑफ जायद से उन्हें नवाजा। इसी महीने रूस ने ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू के सम्मान से उन्हें नवाजा। फिर जून 2019 में मालदीव ने Order of the Distinguished Rule of Izzuddin से पीएम मोदी को सम्मानित किया। इसके बाद अगस्त 2019 में बहरीन ने किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसान्स के सम्मान से उन्हें नवाजा।
यह भी पढ़ें: आखिर कैसे पाकिस्तान में सुपरबग पैदा कर रहा है ड्रग रेजिस्टेंस?, पढ़िए पूरी जानकारी
अमेरिका से लीजन ऑफ मेरिट का सम्मान
साल 2020 में अमेरिका ने पीएम मोदी को लीजन ऑफ मेरिट के साथ सम्मानित किया। साल 2021 में भूटान से पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द ड्रेगन किंग का सम्मान मिला।
2023 में 5 देशों से सम्मानित हुए पीएम मोदी
अकेले साल 2023 में 5 देशों से पीएम मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साल 2023 में फीजी, पापुआ न्यू गिनी, इजिप्ट, फ्रांस और ग्रीस ने पीएम मोदी को सम्मान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फीजी से ऑर्डर ऑफ फीजी, पापुआ न्यू गिनी, से ऑर्डर ऑफ लोगोहू, इजिप्ट से ऑर्डर ऑफ द नाइल, फ्रांस से ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर और ग्रीस से ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर के सम्मान से नवाजा।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
2 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
2 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
5 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
5 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
6 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
6 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines