Prime Minister Narendra Modi Work without Leave: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कर्मठता की तारीफ देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में भी होती है। नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2019 में फिल्म स्टार अक्षय कुमार को साक्षात्कार में बताया था कि वह रात को सोएं कितने ही बजे, लेकिन उनकी दिनचर्या सुबह चार बजे से शुरू हो जाती है। वह रोजाना 18-18 घंटे तक काम करते हैं।
इस बीच सूचना का अधिकार (right to Information) के तहत जानकारी मिली है कि नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एक दिन का भी अवकाश नहीं लिया है। एक आरटीआई के जवाब में पीएमओ ने जानकारी मुहैया कराई है कि नरेन्द्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री अपने नौ साल के कार्यकाल में काम से एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है।
आरटीआई के जवाब में यह भी उल्लेख किया गया है कि मई, 2014 में भारत के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी ने 3,000 से अधिक कार्यक्रमों में भाग लिया है।
सिर्फ इतना ही नहीं आरटीआई के जवाब में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर समय ड्यूटी पर रहते हैं। आरटीआई के आवेदक का नाम प्रफ्फुल पी सारदा बताया गया है और आरटीआई आवेदन प्राप्त होने की तारीख 31 जुलाई 2023 बताई गई है।
मोदी ने 20 साल से नहीं ली छुट्टी: अमित शाह
उधर, जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छुट्टी नहीं लेने का विषय राजनीतिक और सार्वजनिक क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि नरेन्द्र मोदी ने सार्वजनिक पद संभालने के बाद से 20 वर्षों में छुट्टी नहीं ली है।
कांग्रेस समेत 28 राजनीतिक दलों को झटका देने की तैयारी में मोदी सरकार, बन गया प्लान!
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
17 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
23 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 साल के बाद भी सेना में रहेंगे
31 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
54 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines