PM Modi In Meghalaya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेघालय के शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि जब फुटबॉल का बुखार हम सभी को जकड़ रहा है, तो फुटबॉल की शब्दावली में बात क्यों नहीं करते? जब कोई खिलाड़ी भावना के खिलाफ जाता है, तो उसे लाल कार्ड दिखाया जाता है और बाहर भेज दिया जाता है। इसी तरह पिछले 8 वर्षों में हमने पूर्वोत्तर के विकास में कई बाधाओं को रेड कार्ड दिखाया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम कतर (#FIFAWorldCup) में आज के खेल को देख रहे हैं और मैदान पर विदेशी टीमों को देख रहे हैं। लेकिन मुझे देश के युवाओं पर भरोसा है। इसलिए, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह दिन दूर नहीं जब हम भारत में भी इसी तरह का त्योहार मनाएंगे और तिरंगे का जयकारा लगाएंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भ्रष्टाचार, पक्षपात, भाई-भतीजावाद, हिंसा, परियोजनाओं को ठप करने और वोट बैंक की राजनीति को दूर करने के लिए ईमानदार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आप जानते हैं कि इन बीमारियों की जड़ें काफी गहरी होती हैं। इसलिए, हम सभी को मिलकर इसे जड़ से उखाड़ना होगा।
देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नॉर्थ ईस्ट में है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्पोर्ट्स को लेकर केंद्र सरकार आज एक नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रही है। इसका लाभ नॉर्थ ईस्ट को हुआ है, नॉर्थ ईस्ट के युवाओं को हुआ है। देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नॉर्थ ईस्ट में है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 से पहले भी विकास हुआ था लेकिन अब क्या बदला है?
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे धैर्य, प्राथमिकताओं और कार्य संस्कृति में जो बदलाव आया है, वह परिणामों में भी बदलाव लाया है। अंतिम लक्ष्य सभी क्षेत्रों के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी और समावेशी विकास प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि राज्य में नया बुनियादी ढांचा युवाओं के लिए अधिक अवसर लाएगा। आईआईएम और प्रौद्योगिकी पार्कों के उद्घाटन से राज्य के युवाओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ आजीविका बढ़ाने में मदद मिलेगी।
पीएम बोले- केंद्र सिर्फ इंफ्रास्टक्चर पर 7 लाख करोड़ खर्च कर रहा है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब हमने केंद्र सरकार की प्राथमिकताएं बदलीं तो उसका सकारात्मक असर पूरे देश में दिख रहा है। इस साल केंद्र सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर पर 7 लाख करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। 8 साल पहले, यह 2 लाख करोड़ रुपये से भी कम था। आजादी के 7 दशक बाद, हम केवल 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचे थे।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी के अलावा कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेता पहुंचे।
पूर्वोत्तर शांति और विकास की राह चल रहा है: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी से पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप 8 साल पहले मौजूद पूर्वोत्तर और आज मौजूद पूर्वोत्तर की तुलना करें तो आप पाएंगे कि नरेंद्र मोदी के पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पूर्वोत्तर शांति और विकास की राह पर चल रहा है।
उन्होंने कहा कि हमने पीएम मोदी की अध्यक्षता में पूर्वोत्तर परिषद (NEC) की बैठक संपन्न की है। पीएम ने न केवल एनईसी के कार्यों की सराहना की है बल्कि क्षेत्र के विकास का रोड मैप भी तैयार किया है। अमित शाह ने कहा कि इससे पहले, पूर्वोत्तर के लिए बजट आवंटित किया गया था, लेकिन यह लागू नहीं हुआ। पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद कई बदलावों के साथ बजट आज गांवों तक पहुंचा है और इसे वास्तविक काम में बदलते हुए देखा जा सकता है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।
PM बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने 80 बार पूर्वोत्तर का दौरा किया: शाह
अमित शाह ने कहा कि अब हर पखवाड़े में एक मंत्री नॉर्थ ईस्ट का दौरा करता है और पीएम बनने के बाद से नरेंद्र मोदी ने 80 बार इस क्षेत्र का दौरा किया है। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DONER) का गठन अटल जी ने किया था और अब मोदी जी ने यह सुनिश्चित किया कि सभी बड़े प्रोजेक्ट समय पर पूरे हों।
अमित शाह ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट को हिंसा और अलगाववाद के नाम से जाना जाता था लेकिन पिछले 8 सालों में विद्रोह की घटनाओं में 74% की कमी आई है। सुरक्षा कर्मियों पर हमलों में 60% की कमी आई है जबकि नागरिक हताहतों की संख्या 89% तक कम हो गई है।
मेघालय के सीएम बोले- राज्य के हर गांव को मिल रहा लाभ
कार्यक्रम में मौजूद मेघालय CM कोनराड संगमा ने कहा कि पहले हमारे राज्य में सिर्फ 500 करोड़ रुपए आवंटित होते थे, आज हमारे राज्य के लिए 1500 करोड़ आवंटित होते हैं। इसका लाभ हर गांव-गांव में मिल रहा है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नॉर्थ ईस्ट एक दिन बदलेगा।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
3 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
5 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
7 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
8 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines