PM मोदी से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों किया ट्रेड डील का ऐलान? सरकार ने विपक्ष के सवाल का दिया जवाब

पीयूष गोयल ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी के जो आत्मीय संबंध हैं, उनके मद्देनजर अमेरिका के साथ ट्रेड डील हुई है. हमारे सभी पड़ोसी देशों में से सबसे बढ़िया डील भारत को मिली है.

IMAGE.jpg_9a1e97

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया. विपक्षी पार्टियां सरकार पर निशाना साधते हुए कह रही थीं कि पीएम मोदी से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने इस डील का ऐलान क्यों किया. ट्रेड डील पर मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पीयूष गोयल ने इसका जवाब दिया कि टैरिफ अमेरिका की ओर से लगाया गया था. जब टैरिफ हटाया जाएगा तो उसका ऐलान भी अमेरिका की तरफ से किया जाएगा. इसलिए डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया.

विज्ञापन

‘PM मोदी की ट्रंप से दोस्ती की वजह से ट्रेड डील’

पीयूष गोयल ने कहा कि हम सब जानते हैं कि पीएम मोदी की डोनाल्ड ट्रंप से दोस्ती की वजह से अमेरिका से यह ट्रेड डील हुई है. डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी के जो आत्मीय संबंध हैं, उनके मद्देनजर अमेरिका के साथ ट्रेड डील हुई है. हमारे सभी पड़ोसी देशों में से सबसे बढ़िया डील भारत को मिली है.

विज्ञापन

‘भारत को मिली बढ़िया डील’

पीयूष गोयल ने कहा कि ये देशवासियों के उज्लवल भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं. हम कई दिनों से अमेरिका के साथ इस डील को लेकर बातचीत कर रहे थे, कई सारे जटिल विषयों पर समस्याएं थीं. भारत पर 50 फीसदी टैरिफ था. उद्योगों से जुड़े लोग और किसान जो निर्यात करते हैं, उन्हें दिक्कत हो रही थी. सभी चाहते थे कि टैरिफ कम हो. पीएम मोदी ने सोमवार को बढ़िया डील भारत के लिए तय की. उन्होंने भारत के हितों को प्राथमिकता पर रखते हुए, विश्व के सामने भारत की सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी को रखा.

राहुल गांधी पर निशाना

पीयूष गोयल ने कहा कि इस ट्रेड डील से हमारे सुक्ष्म-लघु, मध्यम उद्योग, एमएसएमई सेक्टर, इंजीनियरिंग सेक्टर, जो अमेरिका में सामान बेचते हैं या बेचना चाहते हैं उन्हें खूब मौके मिलेंगे. हमारे टेक्सटाइल, ज्वैलरी, लेदर, मरीन गुड्स सेक्टर सभी को ढेर सारे अवसर इस डील के जरिए मिलेंगे.

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी जैसे नकारात्मक सोच रखने वाले नेता देश को आज गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. मैं राहुल गांधी की घोर निंदा करता हूं. वह झूठ और फरेब के नाम पर लोगों को गुमराह करना चाहते हैं. उन्हें देश की तरक्की से कोई लेना-देना नहीं है. देश आगे बढ़ रहा है. विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली इकॉनमी भारत बना है. लेकिन राहुल गांधी को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ