PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से चार दक्षिणी राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी इस दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जाएंगे। 11-12 नवंबर तक चार दक्षिणी राज्यों के अपने दौरे के दौरान, पीएम मोदी दक्षिण की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही बेंगलुरु हवाई अड्डे के टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।
प्रधानमंत्री सबसे पहले भाजपा शासित कर्नाटक जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वे शुक्रवार सुबह बेंगलुरु में राज्य सचिवालय विधान सौध में संत-कवि कनक दास और महर्षि वाल्मीकि की मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित करके अपने कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
केएसआर रेलवे स्टेशन से दिखाएंगे वंदे भारत को हरी झंडी
पीएम मोदी क्रांतिवीर संगोली रायन्ना (केएसआर) रेलवे स्टेशन जाएंगे, जहां वह मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी और दक्षिण भारत में पहली ट्रेन होगी। यह चेन्नई के औद्योगिक केंद्र और बेंगलुरु के टेक और स्टार्ट-अप हब और प्रसिद्ध पर्यटन शहर मैसूर के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने की उम्मीद है।
वह भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। पीएमओ की विज्ञप्ति के अनुसार, कर्नाटक भारत गौरव योजना के तहत इस ट्रेन को चलाने वाला पहला राज्य है जिसमें कर्नाटक सरकार और रेल मंत्रालय राज्य से तीर्थयात्रियों को काशी भेजने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
नादप्रभु केम्पेगौड़ा की कांस्य की मूर्ति का करेंगे अनावरण
पीएम मोदी शहर के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जिसे ‘समृद्धि की प्रतिमा’ कहा जाता है। इसके बाद पीएम मोदी लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बेंगलुरु के बाहरी इलाके में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मोदी जिन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, उनके लिए शहर और उन जगहों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।
कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए पीएम मोदी की यात्रा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए लगभग पांच महीने हैं। कर्नाटक के बाद पीएम मोदी तमिलनाडु के डिंडीगुल के लिए रवाना होंगे, जहां वह गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
अभी पढ़ें – कल हवाई और रेल यात्रियों को पीएम मोदी देंगे यह दो बड़ी सौगात
शनिवार को वह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 10,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी तेलंगाना के रामागुंडम में आरएफसीएल प्लांट का भी दौरा करेंगे और वहां 9,500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
33 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
40 mins ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
1 hr ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
14 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
15 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines