PM Modi distributed 71 thousand Appointment Letters in Employement Fair: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र में तीसरी बार वापसी करने के बाद मोदी सरकार ने आज यानी सोमवार को पहला रोजगार मेला आयोजित किया है। इस दौरान 71 हजार लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियुक्ति पत्र सौंपा है। हालांकि प्रधानमंत्री बीती रात को कुवैत की विदेश यात्रा से लौटे हैं। ऐसे में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 71 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं।
किन मंत्रालयों में मिलेगी नियुक्ति?
बता दें कि देश में कुल 45 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। वहीं पीएम मोदी तकरीबन 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े और उन्होंने युवाओं में नियुक्ति पत्रों को वितरित किया। केंद्र सरकार की यह नियुक्तियां कई अलग-अलग विभागों के लिए हैं। इस लिस्ट में गृह मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- PM Modi Kuwait Visit: पीएम मोदी के ‘Mission Kuwait’ की Inside Story
57 लाख लोगों को मिलेंगे स्वामित्व कार्ड
इसके अलावा पीएम मोदी 57 लाख लोगों को स्वामित्व कार्ड भी बांटेंगे। दरअसल ग्रामीण क्षेत्र में ड्रोन की मदद से जमीनों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने पंचायती राज मंत्रालय के अंतर्गत 2020 में इस योजना की नींव रकी थी। ऐसे में कई लोगों की जमीनों का सर्वेक्षण पूरा हो गया और उनका स्वामित्व कार्ड भी बन चुका है। खबरों की मानें तो 27 दिसंबर को पीएम मोदी 12 राज्यों के 57 लाख लोगों को स्वामित्व कार्ड देंगे।
12 राज्यों में हुआ सर्वेक्षण
बता दें कि स्वामित्व योजना के तहत 12 राज्यों के 46,351 गांवों का भूमि सर्वेक्षण हो चुका है। इस लिस्ट में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, मिजोरम, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और छत्तीसगढ़ का नाम शामिल है। स्वामित्व कार्ड देने के बाद पीएम मोदी पूरे देश को संबोधित करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Fobes 2024: दुनिया की सबसे पावरफुल महिला कौन? लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.4 तीव्रता का भूकंप
17 mins agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
21 mins agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
1 hr agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
1 hr agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
2 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
3 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
4 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
4 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
5 hrs agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines