Forbes 2024: दुनिया की सबसे पावरफुल महिला कौन? लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल

Forbes 2024: 3 Indian Women Among World’s 100 Most Powerful Women: फोर्ब्स ने 2024 में दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी की है। टॉप 100 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत 3 भारतीय महिलाओं के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से…

Fobes 2024 FM Nirmala Sitharaman

Forbes 2024 Indians in Top 100 List: मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची जारी की है। इस लिस्ट में 3 भारतीय महिलाओं के नाम भी शामिल हैं, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम सबसे ऊपर है। वित्त मंत्री लगातार तीसरी बार फोर्ब्स की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। टॉप 100 में से फोर्ब्स ने उन्हें 28वें नंबर पर रखा है। वहीं 2022 में उन्हें 36वां और 2023 में उन्हें 32वां स्थान मिला था।

विज्ञापन

3 भारतीय महिलाएं कौन?

इस लिस्ट में दूसरा नाम HCL की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा का है। 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की फेहरिस्त में रोशनी 81वें नंबर पर हैं। वहीं बॉयकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार शॉ 82वें स्थान के साथ देश की तीसरी सबसे ताकतवर महिला हैं। आइए जानते हैं सभी के बारे में विस्तार से…

विज्ञापन

निर्मला सीतारमण – 28वीं रैंक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2019 में कैबिनेट मंत्री बनी थीं। इसके पहले 2017-2019 तक वो देश की रक्षा मंत्री रहीं, इसी के साथ रक्षा मंत्रालय का दारोमदार संभालने वाली वो देश की दूसरी महिला बनी थीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में भारत आज 4 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वित्त मंत्री ने 2027 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन

रोशनी नादर मल्होत्रा – 81वीं रैंक

HCL कंपनी की 43 वर्षीय मालकिन रोशनी नादर मल्होत्रा फोर्ब्स की सूची में 81वें नंबर पर हैं। बता दें कि HCL को देश की मशहूर टेक कंपनियों में गिना जाता है। वहीं किसी टेक कंपनी को लीड करने वाली रोशनी देश की पहली महिला हैं। रोशनी HCL टेक और HCL कॉर्पोरेशन की मालकिन हैं। रोशनी के पिता शिव नादर ने 1976 में कंपनी की नींव रखी थी। वहीं रोशनी ने पिता की इस विरासत को 12 बिलियन डॉलर तक पहुंचा दिया है। रोशनी ने 2020 में HCL की कमान संभाली थी। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार रोशनी की नेटवर्थ 84,000 करोड़ है।

विज्ञापन

किरण मजूमदार शॉ – 82वीं रैंक

फोर्ब्स 2024 की लिस्ट में किरण मजूमदार शॉ को 82वां स्थान मिला है। किरण ने 1978 में बॉयकॉन की नींव रखी थी, उनकी कंपनी ने अमेरिकी मार्केट में एंट्री की और 2022 में बॉयकॉन बॉयोलॉजिक्स ने अमेरिकी ड्रग मेकर कंपनी बॉयोसिमिलर्स बिजनेस को 3.3 बिलियन डॉलर में खरीदा था। बता दें कि फोर्ब्स ने 2024 में दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट जारी की थी, जिसमें 91वें नंबर पर किरण का नाम भी शामिल था। वहीं उनकी नेट वर्थ 3.2 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।

विज्ञापन

दुनिया की सबसे ताकतवर महिला

अब आप सोच रहे होंगे फोर्ब्स 2024 की लिस्ट में सबसे ताकतवर महिला कौन है? जिसे पहले स्थान पर रखा गया है। तो यह नाम है उर्सुला वॉन डेर लेयेन का। बेल्जियम की रहने वाली उर्सुला यूरोप की जानी-मानी राजनीतिक हस्ती हैं। जुलाई 2024 में उन्हें दूसरी बार यूरोपीय आयोग का अध्यक्ष चुना गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ