'बख्शा नहीं जाएगा', जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर PM मोदी का ट्वीट

पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम मोदी ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम ने गृह मंत्री अमित शाह को जम्मू-कश्मीर जाने के निर्देश दिए, जो अब मौके पर रवाना हो चुके हैं।

Narendra Modi (13)
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने पहले गृह मंत्री से बात की और उन्हें जम्मू कश्मीर जाने के लिए कहा है। अमित शाह जम्मू कश्मीर के लिए रवाना भी हो गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी साऊदी अरब के दौरे पर हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा है कि हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने X पर लिखा कि मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा…उन्हें बख्शा नहीं जाएगा!

Advertisment

पीएम मोदी ने लिखा कि उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।

पीएम मोदी का पोस्ट

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ