प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सचिवों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक कल्याण और संबद्ध क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा. बैठक में लोगों की जरूरतों पर आधारित सुधारों को तेज करने पर जोर देते हुए कहा, 'नागरिकों का कल्याण हर सुधार के केंद्र में होना चाहिए. सुधारों का लक्ष्य केवल बेहतर शासन नहीं, विकसित भारत का निर्माण है.'
साथ ही पीएम मोदी ने बदलती जरूरतों के अनुरूप शासन व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने पर बल दिया. सभी मंत्रालयों की भविष्य की आवश्यकताओं की व्यापक मैपिंग का सुझाव दिया गया और Whole-of-Government Approach अपनाने पर जोर दिया.
---विज्ञापन---
इसके साथ ही पीएम मोदी ने बैठक में विकसित भारत के संकल्प को जन आंदोलन बनाने की अपील की और विकसित भारत के विजन में युवाओं को सबसे बड़ी ताकत बताया. युवाओं में नशे की समस्या से निपटने के लिए संस्थागत तंत्र विकसित करने पर जोर देते हुए युवा केंद्रित योजनाओं में मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत बताई. खेलों के समग्र विकास और स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया.
---विज्ञापन---
बैठक में भारत को ग्लोबल स्पोर्ट्स हब बनाने और बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी का लक्ष्य रखने की बात कही गई. वहीं, खेल क्षेत्र में तकनीक और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने की बात भी कही.
---विज्ञापन---
इसके अलावा PM-KUSUM योजना के व्यापक उपयोग से कृषि क्षेत्र में बदलाव की उम्मीद जताई और वैश्विक मांग के अनुरूप स्किल मैपिंग करने और युवाओं को तैयार करने पर जोर दिया गया.
---विज्ञापन---
बैठक में सचिवों ने विभिन्न क्षेत्रों की प्रगति और चुनौतियों पर प्रस्तुति दी. कैबिनेट सचिव, प्रमुख मंत्रालयों के सचिव और PMO के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे.
---विज्ञापन---